तो अब गांधीवादी बनेंगे भाजपाई।

तो अब गांधीवादी बनेंगे भाजपाई। संसदीय क्षेत्रों में पद यात्राएं करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल। 

=========
लम्बे अर्से तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अनुयायी माना जाता रहा। लेकिन केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों को लेकर देश में कई कार्यक्रम सरकार की ओर से रखे गए। इनमें सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान रहा है। प्रधामंत्री की इस पहल के अंतर्गत अब महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर से भजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक संसदीय क्षेत्रों में 150 किलोमीटर की पद यात्राएं निकालेंगे। यानि भाजपा के कार्यकर्ता अब गांधीवादी का अनुसारण करेंगे। 9 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा के सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में 2 से 31 अक्टूबर के बीच 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। पद यात्रा संसदीय क्षेत्रों के विधानसभा क्षेत्रों में होंगी। 15 किलोमीटर प्रतिदिन पद यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। करीब 12 पदयात्राओं में से दस में क्षेत्र के सांसद शामिल होंगे। जिन संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के सांसद नहीं है वहां भाजपा के राज्यसभा के सांसद शामिल होंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। सभी सांसदों से कहा गया कि वे भाजपा के कार्यकर्ताओं कोसाथ लेकर पदयात्रा निकालें और महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार करें।  असल में अब भाजपा ने भी यह मान लिया है कि महात्मा गांधी के विचारों को आगे रखकर देश का विकास किया जाए। महात्मा गांधी के ऐसे कई सिद्धांत और विचार हैं जिनको आज की परिस्थितियों में लागू करना जरूरी है। अब देखना होगा कि निचले स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता पदयात्राओं का आयोजन किस तरह करते हैं। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धक्का लग सकता है क्योंकि अब तक महात्मा गांधी की जयंती और पुण्यतिथि पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही सक्रिय नजर आते थे। यह माना जाता रहा कि महात्मा गांधी पर कांग्रेस का एकाधिकार है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर पदयात्राओं की शुुरुआत कर यह दर्शाने का काम किया है कि भाजपा भी महात्मा गांधी का अनुसरण कर रही है।
एस.पी.मित्तल) (09-07-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...