अजमेर के संस्कृत कॉलेज में प्राचार्य और महिला लेक्चरार के बीच विवाद।

अजमेर के संस्कृत कॉलेज में प्राचार्य और महिला लेक्चरार के बीच विवाद।
200 विद्यार्थियों पर हैं पांच लेक्चरार। 
=========
25 जुलाई को अजमेर के गंज स्थित संस्कृत कॉलेज में उस समय हंगामा हो गया, जब प्राचार्य विनय चन्द्र झा और महिला लेक्चरार अलकादेश के बीच विवाद बढ़ गया। प्राचार्य का आरोप रहा कि अलकादेश कॉलेज में बाहर के बच्चों को अंग्रेजी की ट्यूशन देती हैं, जबकि कॉलेज के विद्यार्थियों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं अलकादेश ने कहा कि वे सोशल वर्क कर रही हैं। वे कॉलेज के विद्यार्थियों पर भी पूरा ध्यान देती हैं। 25 जुलाई को जब प्राचार्य झा के कक्ष में दोनों के बीच हॉट टॉक हो रहा था, तब कॉलेज परिसर में खड़े विद्यार्थी अचंभित थे। कॉलेज के विद्यार्थी इन्हीं लेक्चरारों से प्रेरणा लेते हैं। हालांकि दोनों के बीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन  दोनों ने किसी भी विवादत से इंकार किया है। अलकादेश का कहना है कि हमारे प्राचार्य तो इसी तरह संवाद करते हैं। विवादत की कोई बात नहीं है।
200 विद्यार्थियों पर पांच लेक्चरार:
राजस्थान के कई सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों का अभाव है, जिससे विद्यार्थी परेशान होते हैं। लेकिन संस्कृत कॉलेज में मात्र 200 विद्यार्थियों पर सरकार ने पांच शिक्षकों की नियुक्ति कर रखी है। इन शिक्षकों को प्रतिमाह पांच लाख रुपए से भी ज्यादा का वेतन भुगतान किया जाता है। कॉलेज में अन्य स्टाफ भी है, लेकिन किसी की भी रुचि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने में नहीं है। जबकि अजमेर का संस्कृत कॉलेज संभाग का एक मात्र कॉलेज है। यहां विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
एस.पी.मित्तल) (25-07-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========   
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...