राजस्थान के हॉकी खिलाड़ी अजमेर के एस्ट्रोटर्फ पर दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा।

राजस्थान के हॉकी खिलाड़ी अजमेर के एस्ट्रोटर्फ पर दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा।
पहली बार हो रही है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फ्लड लाइट में।

============

राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता इन दिनों अजमेर के चन्दबरदाई स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फपर हो रही है। अजमेर हॉकी के सचिव और प्रतियोगिता के संयोजक देवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फ्लड लाइट में हो रही है। स्टेडियम पर फ्लड लाइट के विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश की 17 टीमें भाग ले रही हैं। जबकि पुरुष हॉकी की 27 टीमें शामिल हैं। सभी खिलाडिय़ों के आवास, भोजन आदि की सुविधा नि:शुल्क की गई है। महिला टीमों की प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को समाप्त हो रही है, जबकि पुरुष हॉकी की प्रतियोगिताएं 13 अक्टूबर से शुरू होंगी। समापन 15 अक्टूबर को होगा। विजेता खिलाड़ी ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ ऑलम्पिक खिलाड़ी और भाजपा की विधायक कृष्णा पूनिया ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजस्थान हॉकी के पदाधिकारियों और अजमेर नगर निगम व अजमेर विकास प्राधिकरण का पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा मैदान पर दिखा रहे हैं। शेखावत ने शहर वासियों से आग्रह किया कि फ़्लड लाइट में खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई के लिए अधिक से अधिक लोग चन्दबरदाई स्टेडियम पर आए। प्रतियोगिता के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9649922222 पर शेखावत से ली जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (12-10-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...