तो अब शिव सेना को राहुल गांधी और कांग्रेस अच्छे लगने लगे हैं।

तो अब शिव सेना को राहुल गांधी और कांग्रेस अच्छे लगने लगे हैं।
महाराष्ट्र में दबाव की राजनीति।

============

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है, लेकिन 26 अक्टूबर को सरकार बनाने की कवायद शुरू नहीं हो सकी है। इसे शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे का पुत्र मोह ही कहा जाएगा कि अब शिवसेना का कांग्रेस और राहुल गांधी अच्छे लगने लगे हैं। शिवसेना ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में राहुल गांधी ने जो प्रचार प्रसार किया उसी वजह से कांग्रेस को 44 सीटें मिली है। इतना ही नहीं एनसीपी के नेता शरद पवार के प्रति भी महाराष्ट्र के लोगों में सम्मान बरकरार है। इसीलिए एनसीपी को 54 सीटें मिली है। शिवसेना को अब भाजपा में कोई अच्छाई नजर नहीं आ रही है। भाजपा पर दबाव बनाने के लिए है। उद्धव ठाकरे ने 50-50 का फार्मूला रख दिया है। यदि भाजपा ढाई वर्ष के लिए आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सहमत नहीं होती है, तो शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। शिवसेना के 56 एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायकों की संख्या मिलकर 154 हो जाते हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 145 विधायक चाहिए। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस को शिवसेना के साथ जाने में कोई ऐतराज नहीं है। भाजपा लगातार प्रयास में हैं कि शिवसेना को कांग्रेस के साथ जाने से रोका जाए। मौजूदा हालातों में भाजपा शिवसेना की किसी भी शर्त पर महाराष्ट्र में सरकार बनना चाहती है। लेकिन भाजपा को पचास-पचास का फार्मूला सता रहा है। भाजपा ने इसी फार्मूले के अंतर्गत एक बार उत्तर प्रदेश में मायावती को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन पहले चरण में अपने ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद मायावती पलट गई यानि मायावती ने अगले ढाई वर्ष के लिए भाजपा का मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं किया। भाजपा को डर है कि ऐसी स्थिति महाराष्ट्र में हो सकती है। यानि पहले चरण में शिवसेना के आदित्य ठाकरे ढाई वर्ष के लिए सीएम बन जाए, लेकिन ढाई वर्ष बाद भाजपा को ठेंगा दिखाया जाए। फिलहाल महाराष्ट्र में शिवसेना की दबाव की राजनीति जारी है। देखना होगा कि इन हालातों से भाजपा कब निपटती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह को राजनीति का चाणक्य माना जाता है। अब अमितशाह की भी परीक्षा होनी है। यदि भाजपा देवेन्द्र फडऩवीस को दुबारा से सीएम बनाने में सफल होते हैं तो यह अमित शाह की बहुत बड़ी सफलता होगी।
एस.पी.मित्तल) (26-10-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...