हर भाषण में आरएसएस की आलोचना करने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने दीनदयाल जी जानो पुस्तक भेंट की। 

हर भाषण में आरएसएस की आलोचना करने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने दीनदयाल जी जानो पुस्तक भेंट की। 

=========

30 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दीपावली के अवसर पर शिष्टाचारवश मुलाकात की। इस मुलाकात के लिए पूनिया गहलोत के सरकारी निवास पर गए। मुलाकात के दौरान पूनिया ने गहलोत को दो पुस्तकें भेंट की। दीनदयाल जी को जानो पुस्तक के साथ दत्तोपंत ढेगदी द्वारा लिखित पुस्तक डॉ. अम्बेडकर एवं सामाजिक क्रांति की भेंट की। हालांकि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात सामान्य शिष्टाचार वश थी, लेकिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने पुस्तकें भेंट कर इस मुलाकात का महत्व बढ़ा दिया। सीएम गहलोत अपने हर भाषण में आरएसएस को साम्प्रदायिक सोच वाला संगठन मानते हैं। गहलोत का कहना होता है कि भाजपा भी आरएसएस की विचार धारा के अनुसार ही चलती है। गहलोत आरएसएस और भाजपा को देश को तोडऩे वाले संगठन मानते हैं। गहलोत की ऐसी सोच को बदलने के लिए ही पूनिया ने दीनदयाल जी को जानो नामक पुस्तक भेंट की है। इस पुस्तक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और आरएसएस के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। पूनिया ने उम्मीद जताई है कि पुस्तक पढऩे के बाद सीएम गहलोत की सोच में परिवर्तन आएगा, क्योंकि पंडित दीनदयाल आरएसएस की वजह से महान व्यक्ति बने। सीएम गहलोत से मुलाकात के बाद पूनिया ने कहा कि आरएसएस तो देश में सद्भावना बढ़ाने और सामाजिक बदलाव लाने में जुटा हुआ है। मैं स्वयं भी आरएसएस से निकल कर ही भाजपा में आया हंू। पूनिया ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और शिष्टाचार निभाना अपनी जगह। चूंकि मैं भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष हंू इसलिए दीपावली के मौके पर गहलोत से मिलने गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते मैं गहलोत का सम्मान करता हंू। हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग अलग हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत व्यवहार अपनी जगह है। पूनिया ने कहा कि मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट से भी मिलने का समय मांगा है। चूंकि पायलट जा जयपुर से बाहर हैं, इसलिए मुलाकात नहीं हो सकी। 31 अक्टूबर को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करुंगा।
एस.पी.मित्तल) (30-10-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...