ढाई लाख के सदस्यता वाले अजमेर शहर में मुश्किल से 100 भाजपाई जुटे।

ढाई लाख के सदस्यता वाले अजमेर शहर में मुश्किल से 100 भाजपाई जुटे।
टोल वसूली का विरोध। 

=======

एक नवम्बर को प्रदेशव्यापी आहवान के अंतर्गत अजमेर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों से टोल वसूलने के विरोध में धरना दिया। कलेक्ट्रेट पर दिए गए इस धरने में  मुश्किल से 100 भाजपा कार्यकर्ता ही जुट पाए। जबकि हाल ही में चले भाजपा के सदस्यता अभियान में दावा किया गया कि अजमेर शहर में ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया है। पूर्व में यह आंकड़ा दो लाख का था, लेकिन भाजपा के नेताओं ने अथक प्रयास कर सदस्यता को ढाई लाख से भी ज्यादा कर दिया। लेकिन इसे भाजपा की दननीय स्थिति ही कहा जाएगा कि जब धरना प्रदर्शन करना होता है, तो कार्यकर्ता उम्मीद के मुताबिक नहीं जुट पाते हैं। ढाई लाख के सदस्यता वाले अजमेर शहर में यदि धरना प्रदर्शन में सौ कार्यकर्ता जुटते हैं तो फिर शहर में संगठन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। असल में शहर संगठन को लेकर भाजपा नेताओं के बीच आपसी खींचतान चल रही है। एक नवम्बर को दिए गए धरने में  सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक श्रीमती अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, मेयर धर्मेन्रद गहलोत, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेश सिंह शेखावत, पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद यादव आदि नेता उपस्थित थे, जबकि उत्तर क्षेत्र भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी जैसे प्रमुख नेता अनुपस्थित रहे। धरने के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया। इस ज्ञापन में स्टेट हाइवे पर निजीवाहनों  से टोल वसूली का विरोध करते हुए सरकार से मांग की गई कि फैसले को वापस लिया जाए।
एस.पी.मित्तल) (01-11-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...