सारथी आपके साथ संस्था ने 8 माह में 40 हजार किलो हरा चारा गायों को समर्पित किया।

सारथी आपके साथ संस्था ने 8 माह में 40 हजार किलो हरा चारा गायों को समर्पित किया। अजमेर में जन सहयोग से गौ माता की सेवा की अनोखी पहल। पेटीएम से 10 रुपए देकर भी घर बैठे कमा सकते हैं पुण्य। 

=========

12 नवम्बर को मुझे अजमेर की प्रमुख सामाजिक संस्था सारथी आपके साथ के गौमाता से जुड़े समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। संस्था के पदाधिकारियों ने अजमेर के पंचशील स्थित नगर निगम की गौशाला में मेरे द्वारा हरे चारे की टैम्पो ट्रॉली गायों को समर्पित करवाई। चूंकि यह ट्रॉली 100वीं थी इसलिए गौशाला में ही एक धार्मिक समारोह रखा गया। मुझे बताया गया कि एक टैम्पो ट्रॉली में 400 किलो से ज्यादा हरा चारा आता है। चूंकि संस्था ने वार्षिक अनुबंध कर रखा है इसलिए डेढ़ हजार रुपए में ट्रॉली उपलब्ध हो जाती है। संस्था के अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया कि गत मार्च माह में शिवरात्रि पर्व पर गौमाता के लिए हरे चारे का अभियान शुरू किया गया था। यानि गत आठ माह से चालीस हजार किलो हरा चारा नगर निगम की गौशाला की गायों को खिलाया जा चुका है। संस्थान से ऐसे गौ भक्त जुड़े हुए हैं जो दस रुपए प्रतिदिन के हिसाब से तीन सौ रुपए प्रतिमाह जमा करवाते हैं। यही वजह है कि अब तक 100 ट्रॉली चारा समर्पित किया गया है। कोई भी गौ भक्त घर बैठे पेटीएम नम्बर 7665533228 पर दस रुपए की राशि भी जमा करवा सकता है। इसके अतिरिक्त पंजाब एंड सिंध बैंक के अकाउंट नम्बर 05271100001604 (आईएफएससी कोड पीएसआईबी 0000527) में भी राशि जमा करवाई जा सकती है। बैंक अकाउंट भी स््रक्रञ्ज॥ढ्ढ ्रक्क्यश्व स््रञ्ज॥ स््ररू्रछ्व स्श्वङ्ख्र स््रहृस्ञ्ज॥्रहृ के नाम से खोला गया है। 12 नवम्बर को हुए समारोह में लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल सतीश बंसल, राजेन्द्र गांधी, देवेन्द्र गुप्ता, जयगोयल, चांदकरण अग्रवाल, नौरत बंसल, आशा गोयल, निशा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव सांझा किए। इसमें कोई दो राय नहीं कि सारथी आपके साथ संस्था का गौ माता की सेवा का अभियान सराहनीय हैं। अनेक संस्थाएं ऐसे अभियान की शुुरुआत तो करती है, लेकिन जारी नहीं रख पाती। इस संस्थान के अध्यक्ष मनीष गोयल ने विपरीत परिस्थितियों में अभियान को जारी रखा। यही वजह है कि अब लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं। अब हर दूसरे दिन गायों को हरा चारा उपलब्ध हो रहा है। इस संबंध मेंऔर अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9928086468 पर मनीष गोयल, 9414003858 पर देवेन्द्र गुप्ता तथा 9829927573 पर जय गोयल से ली जा सकती है।
संस्था के प्रयास सराहनीय-गुप्ता:
नगर निगम की गौशाला के प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गौशाला में आवारा गायों को रखा जाता है। दूध नहीं देने वाली गायों को यूं ही छोड़ दिया जाता है। हालांकि नगर निगम सालाना करीब अस्सी लाख रुपए का सूखा चारा गायों को उपलब्ध करवाता है। लेकिन फिर भी गौशाला मेंचारे की दरकार रहती है। निगम की गौशाला में हर समय करीब 350 गाय रहती हैं। सारथी आपके साथ जैसी सामाजिक संस्थाओं को और अधिक भागीदारी निभानी चाहिए। यदि गायों को सूखे चारे के साथ हरा चारा भी उपलब्ध होता है तो गायों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी बात है।
एस.पी.मित्तल) (13-11-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...