नाथुराम गोडसे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विरुद्ध भाजपा में गुस्सा।

नाथुराम गोडसे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विरुद्ध भाजपा में गुस्सा। भाजपा सांसदों की बैठक से भी दूर रखा जाएगा प्रज्ञा को। राहुल गांधी ने प्रज्ञा को आतंकी बताया। 

==========

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे माने जाने वाले नाथुराम गोडसे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विरुद्ध अब भाजपा में जबर्दस्त  गुस्सा है। प्रज्ञा ठाकुर भाजपा की सांसद भी हैं। 27 नवम्बर को संसद में बहस के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने नाथुराम गोडसे को देशभक्त कह दिया था। इस पर अब कांग्रेस लगातार हंगामा कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तो प्रज्ञा को आतंकी तक कह दिया है। प्रज्ञा को लेकर जब कांग्रेस से ज्यादा गुस्सा भाजपा में है। भाजपा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष्पा जेपी नड्डा ने कहा कि प्रज्ञा के बयान से भाजपा सहमत नहीं है। चूंकि प्रज्ञा ने पार्टी लाइन से हट कर बयान दिया है, इसलिए उन्हें अब रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य पद से भी हटाया जा रहा है तथा भाजपा सांसदों की बैठक में भी आमंत्रित नहीं करने का निर्णय लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में प्रज्ञा के बयान को निंदनीय बताया है। असल में प्रज्ञा के बयान को लेकर कांग्रेस अब पूरी भाजपा को कटघरे में खड़ी कर रही है, इसलिए भाजपा स्वयं को प्रज्ञा से अलग दिखाने का प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रज्ञा से नाराज हैं। पूर्व में भी प्रज्ञा ने अपने संसदीय क्षेत्र भोपाल में नाथुराम गोडसे को देशभक्त कहा था, तब भी प्रधानमंत्री ने नाराजगी प्रकट की थी। इस बार भाजपा प्रज्ञा को माफ करने के मूड में नहीं है। भाजपा नहीं चाहती कि उसकी छवि महात्मा गांधी विरोधी हो। इसलिए प्रज्ञा के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो अपना महत्वकांक्षी स्वच्छता अभियान ही महात्मा गांधी के नाम पर चला रखा है। महात्मा गांधी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मोदी सरकार अपनी ईमेज खराब नहीं करना चाहती है। हो सकता है कि प्रज्ञा को भाजपा से निलंबित भी कर दिया जाए। हालांकि प्रज्ञा ने सफाई दी है कि लोकसभा में उन्होंने गोडसे को नहीं शहीद उधम सिंह को देशभक्त कहा था। प्र्रज्ञा की इस सफाई से भाजपा भी संतुष्ट नहीं है। उल्लेखनीय है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को हराया था।
एस.पी.मित्तल) (28-11-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...