सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम पायलट का सड़क पर विरोधी प्रदर्शन, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, जैसा है।

सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम पायलट का सड़क पर विरोधी प्रदर्शन, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, जैसा है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की राजनीतिक सक्रियता का निर्णय भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।
एसपी मित्तल टॉक शो में राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया की दो टूक। 

=========

30 नवम्बर को एसपी मित्तल टाक शो में राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से सीधा संवाद हुआ। पूनिया ने तीखे सवालों का अपने ही अंदाज में जवाब दिया। पूनिया भले ही चार माह पहले प्रदेशाध्यक्ष बने हो, लेकिन उन्होंने एक अनुभवी और निर्भीक राजनेता की तरह सवालों के जवाब दिए। पूनिया का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों के साथ साथ यू-ट्यूब पर SPMittal Talk show देखा जा सकता है। केन्द्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सड़कों पर प्रदर्शन करने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि ये लोग सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत को चरितर्थ कर रहे हैं। यूपीए के शासन में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देश की जनता भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार अपना पक्ष प्रभावी तरीके से रखेगी तो केन्द्र की विभिन्न योजनाओं में बकाया राशि भी मिल जाएगी। कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव में झूठे वायदे कर सरकार तो बना ली, लेकिन अब अशोक गहलोत प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे है। आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर प्रदेश भर में जनआंदोलन किया जाएगा। जहां तक निकाय चुनावों का परिणाम का सवाल है तो सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी कांग्रेस को 21 सौ वार्डो में से 9 वार्डों में सफलता मिली, जबकि 12 सौ वार्डों में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। पूनिया ने माना कि अजमेर में तीनो निकाय में भाजपा को सफलता मिली है, इसके पीछे संगठन और कार्यकर्ताओंकी मेहनत रही है।
राजे पर राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा:
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सवाल पर पूनिया ने दो टूक कहा कि राजे की राजनीतिक सक्रियता पर राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। राजे मौजूदा समय में भी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। जहां तक प्रदेश भाजपा की बैठक में भाग नहीं लेने का सवाल है तो राजे कहीं व्यस्त होंगी। मुझे प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर भाजपा के सभी नेताओं का सहयोग मिल रहा है। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेशाध्यक्ष बना कर राष्ट्रीय नेतृत्व ने आम कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। पूनिया ने कई अन्य सवालों का जवाब भी सटीक अंदाज में दिया है।
यूनिवर्सिटी को दिया चांदी का मुकुट:
30 नवम्बर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने अजमेर स्थित एमडीएस यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष रामेश्वर छाबा ने पूनिया को चांदी का मुकुट पहनाया। पूनिया ने छाबा का सम्मान करते हुए चांदी का मुकुट पहन तो दिया, लेकिन इसके साथ ही मुकुट को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आरपी सिंह को ही दे दिया। पूनिया ने कहा कि मुकुट से प्राप्त धनराशि को यूनिवर्सिटी की छात्राओं को छात्रवृत्ति देने पर खर्च किया जाए। उल्लेखनीय है कि पूनिया महंगे उपहारों को संबंधित संस्थाओं को ही सामाजिक कार्यों के लिए उपहार स्वरूप दे देते हैं।
एस.पी.मित्तल) (01-12-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...