तो क्या प्रियंका गांधी के साथ हवाई सफर करने से खुश हो जाएंगे राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट?

तो क्या प्रियंका गांधी के साथ हवाई सफर करने से खुश हो जाएंगे राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट? फिलहाल तो पायलट की राजनीतिक हैसियत कम कर दी गई है।

========================
10 जनवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और गांधी परिवार की प्रमुख सदस्य श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान के परिवार में हुए विवाह समारोह में शिरकत की। इसके लिए प्रियंका गांधी चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंची। रात को दिल्ली लौटते समय प्रियंका के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी चार्टर प्लेन में सवार थे। प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में इन दिनों जो उठा पटक हो रही है उसमें पायलट का प्रियंका गांधी के साथ हवाई सफर बहुत मायने रखता है। सूत्रों की माने तो पायलट का हवाई सफर प्रियंका की पहल पर ही संभव हुआ। राजस्थान के हालातों से प्रियंका गांधी भी अवगत है। प्रियंका को सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम पायलट के बीच चल रही खींचतान के बारे में भी पता है। कोटा में सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने जिस तरह प्रदेशाध्यक्ष पायलट पर हमला किया, उससे पायलट और उनके समर्थक आहत हैं। पायलट भी जानते हैं कि रघु शर्मा के किसके इशारे पर उन्हें चुनौती दी है। अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऐसे कई मौके आए हैं जब पायलट ने सार्वजनिक तौर पर अपमानित होना पड़ा है। बच्चों की मौत के प्रकरण में तो पायलट की स्थिति काफी कमजोर नजर आई। जो सचिन पायलट प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए स्वयं की मेहनत को श्रेय देते हैं, उन्हीं पायलट को अब रघु शर्मा जैसे मंत्री से मुकाबला करना पड़ रहा है। बच्चों की मौत के प्रकरण में रघु शर्मा ने पायलट को खुली चुनौती दी है, लेकिन सीएम अशोक गहलोत चुप रहे। जो पायलट विभानसभा चुनाव तक राजस्थान में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता थे, अब वो ही पायलट सबसे कमजोर नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि पायलट के प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली जाने को लेकर राजनीतिक चर्चा हो रही है। अभी यह तो नहीं कहा जा सकता कि पायलट राजस्थान की राजनीति छोड़ कर राष्ट्रीय राजनीति करेंगे, लेकिन इतना जरूर है कि पायलट के राजनीतिक भविष्य को लेकर हवाई सफर में विचार हुआ है। यदि पायलट प्रदेश की राजनीति में ही बने रहते हैं तो उन कांग्रेसियों को सावधान हो जाना चाहिए, जिन्होंने सत्ता के लालच में पायलट को नीचा दिखाने का कार्य किया है।
एस.पी.मित्तल) (11-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...