कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के जन्म दिन के बैनरों से ढक जाते हैं मार्ग निर्धारक बोर्ड।

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के जन्म दिन के बैनरों से ढक जाते हैं मार्ग निर्धारक बोर्ड। अजमेर में बाहर से आने वालों को होती है परेशानी। नगर निगम प्रशासन मूक दर्शक। 

=============

तीर्थराज पुष्कर और सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह होने की वजह से अजमेर में प्रतिदिन करीब 75 हजार लोग बाहर से आते हैं। पुष्कर और दरगाह तक पहुंचने में मार्गों पर लगे साइन बोर्ड मददगार होते हैं। नगर निगम प्रशासन ने विज्ञापन कंपनियों को यूनिपोल लगाने की अनुमति दे रखी है। कंपनी वाले आधे बोर्ड पर अजमेर के प्रमुख स्थानों की जानकारी अंकित करते हैं, जबकि आधे बोर्ड पर किसी उत्पाद का विज्ञापन। लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के जन्म दिन पर समर्थकों के बड़े बड़े बैनर लगा दिए जाते हैं, जिससे मार्ग निर्धारक बोर्ड ढक जाते हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले हजारों लोगों को परेशानी होती है। इन दिनों शहर के साइन बोर्डों पर और गत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन के बैनर लगे हुए हैं। हालांकि देवनानी 11 जनवरी को अपना जन्मदिन धूमधाम से मना चुके हैं, लेकिन झुनझुनवाला का जन्म दिन 13 जनवरी को है। आगरा गेट पर लगे साइन बोर्ड पर देवनानी और झुनझुनवाला के बैनर लगे हैं। दोनों नेताओं के जन्म दिन के बैनरों से पूरा बोर्ड ढक गया है। समर्थकों को बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। नगर निगम प्रशासन में इतनी हिम्मत नहीं कि नेताओं के जन्म दिन वाले बैनर हटा दे। इस समय नगर निगम में भाजपा के मेयर धर्मेन्द्र गहलोत है। गहलोत के मेयर रहते देवनानी के बैनर कोई नहीं हटा सकता। इसी प्रकार प्रदेश में कांगे्रस का शासन है, इसलिए कांग्रेस नेता के तौर पर रिजु झुनझुनवाला बैनर भी कोई नहीं हटा सकता। चूंकि एक दूसरे नेताओं के बैनर लगे हुए हैं, इसलिए दोनों ही दलों के कार्यकर्ता भी ऐसे बैनरों का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के लिए भी यह सम्मान की बात है कि नेताओं के जन्मदिन पर उनके फोटो भी प्रमुख चौराहों पर नजर आ रहे हैं।
स.पी.मित्तल) (12-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...