अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच निकला संघ का पथ संचालन।

अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच निकला संघ का पथ संचालन। 700 स्वयं सेवकों का शहर भर में कदम ताल। जगह-जगह पुष्प वर्षा। 

=========

19 जनवरी को जब देश भर में प्रताडि़त कश्मीरी पंडितों के प्रति समर्थन जताया जा रहा है, तब अजमेर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 700 स्वयं सेवकों ने शहर के प्रमुख बाजारों में पथ संचालन किया। इस पथ संचालन में 125 घोष वादक भी शामिल रहे। पथ संचालन सुबह 11 बजे महावीर सर्किल स्थित बड़े धड़े की नसियां से शुरू हुआ जो गंज, नला बाजार, मदार गेट, नया बाजार, आगरा गेट होते हुए पुन: महावीर सर्किल पर पहुंचा। जब भारत माता की जयकारों के बीच पथ संचालन सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बाहर से गुजरा तब सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस के बड़े अधिकारी भी दरगाह के बाहर खड़े रहे। शांतिपूर्ण पथ संचालन के बाद ही जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दरगाह क्षेत्र में कई स्थानों पर स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चूंकि इन दिनों संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में आए दिन दरगाह के बाहर प्रदर्शन हो रहा है, इसलिए पथ संचालन के समय प्रशासन ने दरगाह क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही सतर्कता बरती। जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप  लगातार पथ संचलन पर निगरानी बनाए हुए थे।
अजयमेरु महानगर संघ चालक सुनीलदत्त जैन ने बताया कि 19 जनवरी का पथ संचालन गुणवत्ता निर्धारित था। शाखा स्तर पर पहले स्वयं सेवकों का चयन किया गया। जिन स्वयं सेवकों के कदम ताल सही थे, उन्हें ही महानगर के पथ संचलन में शामिल किया गया। यही वजह रही कि 19 जनवरी के पथ संचालन में सभी 700 स्वयं सेवकों के कदम एक दूसरे से मिलान कर रहे थे। इस पथ संचलन की सफलता के लिए पिछले चार माह से शाखाओं में अभ्यास हो रहा था। जैन ने कहा कि संघ हमेशा ही समाज में सामाजिक समरसता के लिए काम करता है। इसी उद्देश्य से स्वयं सेवक पथ संचालन भी करते हैं। पथ संचालन  राष्ट्रीय स्वयं सेवक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देते हैं। संघ का पथ संचलन समाज में एकजुटता का भी संदेश देता है।
एस.पी.मित्तल) (19-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...