पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कट्टर इस्लामिक आतंकवाद बर्दाश्त नहीं।

पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कट्टर इस्लामिक आतंकवाद बर्दाश्त नहीं। अमरीका ने बगदादी और आईएसआईएस का खात्मा किया है। 

==========
24 फरवरी को अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं होगा। दो दिवसीय भारत दौरे पर आए ट्रंप ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका ने आतंकी बगदादी और उसके संगठन आईएसआईएस का खात्मा किया है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथ की वजह से मानवता को बहुत नुकसान होता है। ट्रंप ने कहा कि कट्टरपंथ को समाप्त करने के लिए भारत और अमरीका मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमा की रक्षा करने का अधिकार हर देश को है। भारत आतंकवाद के खिलाफ अच्छा काम कर रहा है। आतंकवाद को समाप्त करने में भारत को जो भी मदद चाहिए वह अमरीका देगा। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि अब सैन्य दृष्टि से भी भारत एक मजबूत स्थिति में खड़ा है इसलिए भारत की सैन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में अमरीका पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में भी लम्बी छलांग लगाई है। सीमाओं की सुरक्षा के लिए सूचनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सैटेलाइट के क्षेत्र में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की है उससे भारत की सैन्य क्षमता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में भारत आर्थिक महाशक्ति बन गया है। लोकतांत्रित व्यवस्था में रहते हुए भारत ने अनेक उपलब्धियां हासिल की है। चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अनेक देशोंमें कठोरता के साथ कानून को लागू किया जाता है जबकि भारत में ऐसा नहीं है। लोकतंत्र में सभी का ख्याल रखना होता है, लेकिन इसके बावजूद भी भारत ने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की है।
(एस.पी.मित्तल) (24-02-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...