गौरव शर्मा जिला अध्यक्ष और यासीर चिश्ती यूथ कांग्रेस के अजमेर शहर के अध्यक्ष बने।

गौरव शर्मा जिला अध्यक्ष और यासीर चिश्ती यूथ कांग्रेस के अजमेर शहर के अध्यक्ष बने। सुमित भगासरा की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शानदार जीत। 

==========
3 मार्च को घोषित यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम में यासीर चिश्ती को अजमेर शहर तथा ब्यावर के गौरव शर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। गौरव शर्मा को 775 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वदी सरवाड़ निवासी अतीक तंवर को 331 मत मिले। इसी प्रकार शहर अध्यक्ष के चुनाव में यासीर चिश्ती को 1 हजार 483 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन कच्छावा को मात्र 493 मत मिले हैं।  शहर और जिला अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों को बहुत कम मत प्राप्त हुए। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सुमित भगासरा ने 46 हजार 304 मत प्राप्त कर शानदार जीत अर्जित की है। उनके निकटतम प्रतिद्वदी मुकेश भाकर को 30 हजार 349 वोट मिले हैं। भगासरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है। यासीर चिश्ती के शहर अध्यक्ष बनने पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन प्रदेश सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, शिव बंसल आदि नेताओं ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि इस बार यूथ कांग्रेस के चुनाव कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली से हुए थे। प्रत्येक मतदाता को ऑनलाइन तरीके से पांच पदों के लिए वोट देना था। चूंकि अनेक मतदाताओं को जानकारी नहीं रही, इसलिए सही तरीके से मतदान नहीं हो सका। यही वजह रही कि हजारों वोट निरस्त हो गए।
(एस.पी.मित्तल) (03-03-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...