होली के हुड़दंग से अच्छा है सामाजिक सौहार्द का माहौल।

होली के हुड़दंग से अच्छा है सामाजिक सौहार्द का माहौल।
अजमेर के आनासागर कृष्ण गंज में ऐसा ही माहौल।
आदर्श नगर सिंधी मंदिर में भी खेली फूलों की होली।  

===========
हालांकि अब देश भर में होली पर्व का हुड़दंग नहीं के बराबर है। बदले हुए माहौल और कोरोना जैसे जानलेवा वायरस की दहशत के चलते लोग रंग और गुलाल से भी परहेज करने लगे हैं। अनेक सामाजिक संगठनों ने तो होली पर्व पर सामाजिक सौहार्द से जुड़े कार्यक्रम करना शुरू कर दिया है। 10 मार्च को धुलंडी के दिन अजमेर के आनासागर के सामने बसी कृष्णगंज कॉलोनी के समारोह में मुझे भी जाने का अवसर मिला। क्षेत्रीय विधायक वासुदेव देवनानी सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री सोहनलाल खंडेलवाल, पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के संभाग अध्यक्ष कपिल व्यास के साथ मैंने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए। एक पुरस्कार कॉलोनी की शेर दिल महिला सीमा दाधीच को भी दिया गया। पिछले दिनों एक चैन स्नेचर को पकड़ कर सीमा ने बहादूरी का काम किया था। विकास समिति के संयोजक राकेश डीडवानिया, अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, सचिव जगदीश प्रसाद कांकाणी, नरेन्द्रदत्त वैष्णव, रमेशचंद रंगा, अशोक राठी, शरद शर्मा, महेश आचार्य, वेदप्रकाश सोगानी आदि ने बताया कि होली पर हुड़दंग आदि के बजाए समिति से जुड़े परिवारों के सदस्यों के बीच प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों को भी पुरस्कार दिए जाते हैं। इससे सामाजिक सौहार्द में वृद्धि होती है। संरक्षक राकेश डीडवानिया के अनुसार कॉलोनी के सभी सदस्यों ने रंग के बजाए फूलों की होली खेल कर माहौल को और खुशनूमा बना दिया।
सिंधी मंदिर में भी फूलों की होली:
इसी तरह दस मार्च को होली के पर्व पर आदर्श नगर स्थित सिंधी मंदिर में फूलों की होली खेली गई। मंदिर में दादा नारायण दास ने सभी श्रद्धालुओं का आशीर्वाद दिया। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गुरुबख्श मीरानानी ने कहा कि 25 मार्च को चेटीचंड पर्व पर आदर्श नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। होली के इस सौहार्द्रपूर्ण माहौल में गिरीश भाशानी सहित सिंधी समुदाय के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि इस बार रंग का उपयोग नहीं हुआ है।
(एस.पी.मित्तल) (11-03-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...