जरुरतमंदों के लिए फूड पैकेट देने की अजमेर में अनोखी पहल।

जरुरतमंदों के लिए फूड पैकेट देने की अजमेर में अनोखी पहल।
कांग्रेस-भाजपा के पार्षद मिल कर अपने-अपने वार्डों में बाटेंगे पैकेट।
दोनों पार्टियों के शहर अध्यक्षों ने जताई सहमति।
जनता रसोई से पार्षदों को मिलेगा दस रुपए में फूड पैकेट,लेकिन नि:शुल्क बटेगा।
दोस्त दुनिया ग्रुप ने बांटे फूड पैकेट। हलवाई ने बांटी दो सौ किलो मिठाई। 

============
राजनीति के मैदान में भले अजमेर के कांग्रेसी और भाजपाई पार्षद आमने सामने हों, लेकिन इंसानियत के क्षेत्र में पार्षदों ने राजनीति का भेद मिटा दिया है। अजमेर नगर निगम के 60 पार्षदों ने मिल कर जनता रसोई की शुरुआत की है। इस रसोई से सभी पार्षद मात्र दस रुपए में फूड पैके लेकर अपने वार्ड के जरुरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क दे सकेंगे। इस पैकेट में आठ पूड़ी, आलू पौधीने की सब्जी, तथा टमाटर मिर्ची का आचार व नमकीन होगी। भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय जैन ने जनता रसोई की पहल की सराहना की है। दोनों ने उम्मीद जताई कि कोरोना वायरस के मद्देनजर जो लॉक डाउन हुआ है, उसमें अनेक लोगों को भोजन की आवश्यकता है। ऐसे बहुत से दिहाड़ी मजदूर हैं जो रोज कमा कर अपने परिवार में भोजन का इंतजाम करते हैं। ऐसे मजदूरों के सामने लॉक डाउन में मुसीबत खड़ी हो गई है। हालांकि कुछ पार्षद अपने स्तर पर ही फूड पैकेट का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन अब संयुक्त तौर पर व्यवस्था कर दी गई है। जनता रसोई को चलाने में शहर के दोनों भाजपा पार्षद वासुदेव देवनानी, श्रीमती अनिता भदेल, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, डिप्टी मेयर संपत सांखला आदि का भी सहयोग है। जनता रसोई सभी पार्षदों का संयुक्त प्रयास है, इसमें राजनीति का कोई सरोकार नहीं है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियों के नेता और पार्षद भामाशाहों से भी सहयोग ले रहे हैं। सभी पार्षदों का मकसद अपने क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों की मदद करना है। कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति अपने क्षेत्र के पार्षद से सम्पर्क कर फूड पैकेट प्राप्त कर सकता है। पार्षद वीरेन्द्र वालिया ने अपने वार्ड नम्बर 59, पार्षद जेके शर्मा ने अपने वार्ड संख्या 45 के जरुरतमंद लोगों सूची भी तैयार कर ली है। पार्षद चन्द्रेश सांखला ने बताया कि जनता रसोई से संबंधित पार्षद के बताए गए स्थान पर फूड पैकेट उपलब्ध करवाने की सुविधा दी जा रही है। फूड पैकेट मंगवाने के लिए मोबाइल नम्बर 8239192910 पर सांखला से सम्पर्क किया जा सकता है। जरुरतमंद लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध करवाने की यह व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है व्यवस्था से अलग है। पार्षदों के नाम वार्ड संख्या और मोबाइल नम्बर की सूची मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर उपलब्ध है।
दोस्त दुनिया ग्रुप ने बांटे फूड पैकेट:
कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉक डाउन को देखते हुए दोस्त दुनिया ग्रुप और अपना घर आश्रम की ओर से अजमेर शहर के जरुरतमंद लोगों को करीब एक हजार फूड पैकेट 24 मार्च को वितरित किए गए। दोस्ती दुनिया ग्रुप से जुड़े अनिल कोठारी और गिरीश दाधीच ने बताया कि 24 मार्च को आंतेड़ स्थित कच्ची बस्तियों में जाकर फूड पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर गौरव गर्ग, विमल गर्ग, राजेश आचार्य, मनोज मंगल, कमल किशोर बंसल, पार्षद ज्ञान सारस्वत, नीरज जैन, अशोक टांक आदि भी साथ थे। जरुरतमंद लोग फूड पैकेट नि:शुल्क प्राप्त करने के लिए मोबाइल नम्बर 9829071614 पर अनिल कोठारी तथा 9587006363 पर गिरीश दाधीच से सम्पर्क कर सकते हैं। कोरोना वायरस के मद्देनजर ही जरुरतमंद लोगों को नया बाजार स्थित सुप्रसिद्ध लक्ष्मी स्वीट्स की ओर से दो सौ किलो मिठाई का वितरण भी किया गया। संस्थान के मालिक चन्द्रशेखर राठौड़ ने बताया कि जरुरत होने पर और मिठाई का वितरण किया जाएगा।
(एस.पी.मित्तल) (24-03-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...