You may also like...
- Next story अजमेर में भाजपा के उम्मीदवार विकास की कार का चौथा पहिया हैं। चौथा पहिया पंचर हो गया तो कार चल नहीं पाएगी। वार्ड संख्या 4 में कांग्रेस का हाथ किसके साथ है, यह सबको पता है-देवनानी भाजपा विधायक। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की चुनावी सक्रियता पर कांग्रेस को ऐतराज। चुनाव आयोग में शिकायत। ================= राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इन दिनों नगर निगम के चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र अजमेर उत्तर में सक्रिय है। देवनानी वार्ड के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं कर रहे हैं। चार सितंबर को देवनाी ने वार्ड संख्या 4 में भाजपा की उम्मीदवार मोनिका के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए देवनानी ने भाजपा के उम्मीदवार की तुलना कार के चौथे पहिए से की। देवनानी ने कहा कि कार का पहला पहिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, दूसरा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा है और तीसरा पहिया विधायक होने के नाते वे स्वयं है। कार तभी चल पाएगी जब चौथे पहिए के रूप में भाजपा उम्मीदवार पार्षद बनेगा। देवनानी ने कहा कि गत 6 बार से अजमेर में स्थानीय निकाय में भाजपा का बोर्ड बन रहा है। यही वजह है कि पिछले ढाई वर्ष में अजमेर उत्तर क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए है। विकास की यह कार चलती रहे इसके लिए निगम के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत जरूरी है। जन्माष्टमी पर्व का उल्लेख करते हुए देवनानी ने कहा कि वे हमेशा कर्म करने में विश्वास रखते है। उन्होंने फल की इच्छा कभी भी नहीं की। यही वजह है कि वे अजमेर उत्तर क्षेत्र से लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने हमेशा मर्यादाओं का पालन किया। देवनानी ने कहा कि वार्ड संख्या चार में मैं स्वयं भी मतदाता हंू। शायद इसलिए कांग्रेस ने इस वार्ड से अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, लेकिन सबको पता है कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है। मालूम हो कि इस वार्ड से पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत भाजपा की बागी उम्मीदवार के तौर पर खड़ी है। देवनानी ने गहलोत दम्पत्ति का नाम लिए बगैर कहा कि मेरे इस वार्ड के मतदाता भाजपा उम्मीदवार मोनिका को भारी मतों से जितवाएंगे और सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। देवनानी ने सभा में उपस्थित लोगों से हाथ खड़े करवाकर पूछा कि क्या मोनिका के सामने वालों की जमानत जब्त करवाओगे? सभी लोगों ने सहमति में हाथ उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्दलीय उम्मीदवार पार्षद बन भी जाए तो उसके मायने नहीं है। विकास तो भाजपा का पार्षद ही करवा सकता है। देवनानी ने अपने संबोधन में भाजपा उम्मीदवार मोनिका के पति समाजसेवी दीपक जैन का भी उल्लेख किया। देवनानी ने कहा कि पूर्व में जनसंघ का चुनाव चिन्ह दीपक ही था। दीपक का मतलब प्रकाश फैलाने वाला होता है। चुनावी सक्रियता पर ऐतराज: देवनानी की नगर निगम के चुनाव में सक्रियता पर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है। अजमेर में कांग्रेस की चुनावी कमान संभाल रहे आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि देवनानी विधानसभा के अध्यक्ष होने के नाते संवैधानिक पद पर है। ऐसे में उन्हें किसी एक दल के लिए काम नहीं करना चाहिए। लेकिन देवनानी विधानसभा अध्यक्ष की मर्यादाओं और आचरण का उल्लंघन कर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे है। देवनानी की वजह से प्रशासन भी भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। राठौड़ ने कहा कि देवनानी की चुनावी सभाओं के भाषण केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग को भेजे गए है। इसके साथ ही अजमेर के कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु से भी शिकायत की गई है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि देवनानी चुनाव को प्रभावित कर रहे है। राठौड़ ने कहा कि नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में रणनीति के तहत कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। कांग्रेस का उद्देश्य निगम चुनाव में भाजपा को हराना है। अजमेर में गत 6 बार से भाजपा का बोर्ड बन रहा है, लेकिन आज भी सीवरेज की समस्या से हर शहरवासी परेशान है। अजमेर शहर के दोनों विधायक चुने जा रहे है। लेकिन आज भी शहर की दुर्दशा आम जनता के सामने है। इस बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनवाने का संकल्प लिया है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 05-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर। अगले माह ही होने है पंचायतीराज के चुनाव। ================= राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10 हजार 245 वार्डों में अब उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद 38891 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 9 और 11 सितंबर को मतदान होना है। 14 सितंबर को परिणाम आएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा ने इन चुनावों को लेकर जो रणनीति बनाई है उसके अनुसार शहरी निकाय चुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चेहरे पर लड़े जाएंगे। यही वजह है कि संभाग मुख्यालय पर सीएम शर्मा की सभाएं करवाई जाएगी। स्टार नेता के तौर पर भाजपा के किसी भी बड़े नेता की सभाएं नहीं होंगी। जब सीएम शर्मा के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा तब सीएम शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर होंगी। 309 शहरी निकायों के परिणाम इसलिए भी महत्व रखते हैं कि अगले माह ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत दोनों संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं। देखा जाए तो सीएम शर्मा की यह भी एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व में कहा था कि मुख्यमंत्री के काकाजी भी एक साथ चुनाव नहीं करवा सकतै। डोटासरा के इस कटाक्ष पर सीएम शर्मा का कहना है कि अब काकाजी ही चुनाव करवा रहे हैं। शहरी निकाय के चुनाव में प्रचार के क्षेत्र में भाजपा ने बाजी मार ली है। 2 सितंबर को ही मुख्यमंत्री शर्मा ने शहरी विकास का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जबकि अभी कांग्रेस के संकल्प पत्र की कोई खबर नहीं है। रामसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल एग्रीमेंट, बाड़मेर में एचपीसीएल की रिफाइनरी आदि कार्यों को सीएम शर्मा अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि मानते हैं। सीएम शर्मा का कहना है कि जो कार्य वर्षों से लंबित थे। उन्हें ढाई वर्ष के कार्यकाल में पूरा किया गया है। वादे के मुताबिक अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां युवाओं को दी गई है। इतना ही नहीं बिजली के क्षेत्र में राजस्थान आत्मनिर्भर हो गया है। प्रदेश को अब किसी दूसरे राज्य से बिजली नहीं मांगनी पड़ती। उल्टे दूसरे राज्यों को बिजली दी जा रही है। बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के कारण किसानों को भी दिन में बिजली दी जा रही है। सीएम शर्मा को लगता है कि ढाई वर्ष में जो कार्य हुए है, उनकी बदौलत शहरी निकायों में भाजपा की जीत होगी। इन चुनावों का असर पंचायती राज के चुनावों पर भी पड़ेगा। पंचायती राज चुनाव के परिणाम के दो वर्ष बाद विधानसभा के चुनाव होंगे। राजस्थान में गत पांच बार से सत्ता में बदलाव की परंपरा है। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को रिपीट करवाने की योजना बनाई जा रही है, जबकि कांग्रेस को उम्मीद है कि परंपरा के अनुरूप इस बार विधानसभा के चुनाव में उसे सरकार बनाने का अवसर मिलेगा। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
-
8 Sep, 2026
