अजमेर के पूर्व विधायक नवलराय बच्चानी का निधन।
अजमेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे नवलराय बच्चानी का 24 मई को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 24 मई की शाम को 6 बजे पुष्कर रोड स्थित शमशान स्थल पर किया जाएगा। शव यात्रा उनके आनंद नगर स्थित निवास स्थान से निकलेगी। स्वर्गीय बच्चानी 1977 में अजमेर से भाजपा के विधायक चुने गए थे। बच्चानी ढाई वर्ष तक ही विधायक रहे। वर्ष 1980 में भाजपा की सरकार को बर्खास्त कर दी गई थी। एक समय था, जब अजमेर में भाजपा की पहचान बच्चानी के नाम से होती थी। 1975 में आपातकाल लगने पर बच्चानी को भी तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। अनेक लोग माफीनामा लिखकर जेल से बाहर आ गए, लेकिन बच्चानी ने आपातकाल का पूरा समय अजमेर की सेंट्रल जेल में गुजारा। यही वजह रही कि आपातकाल के समाप्त होने पर जब विधानसभा के चुनाव हुए तो बच्चानी को भाजपा का टिकिट मिला और एक तरफा जीत रही। 93 वर्षीय बच्चानी ने अपना पूरा जीवन सादगी से निकाला। विधायक रहने के बाद भी उन्होंने कोई सम्पत्ति अर्जित नहीं की। जीवन के अंतिम समय में भी कंधे पर थेला लटका कर वे जनसेवा का कार्य करते रहे। भले ही पार्टी में उनका सम्मान न रहा हो, लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रति हमेशा वफादारी दिखाई। आज के राजनेता बच्चानी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं। स्वर्गीय बच्चानी अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बच्चानी के बड़े पुत्र भगवान बच्चानी अजमेर नगर निगम से असेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मोबाइल नम्बर 9001292132 व 9461594580 पर स्वर्गीय बच्चानी के प्रति उनके पुत्रों को शोक जताया जा सकता है।https://play.google.com/store/
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========

