राष्ट्रसंत स्वामी गोविंद गिरी जी के पुष्कर में 24 से 26 फरवरी तक प्रवचन होंगे। वेद विद्यापीठ परिसर में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान।

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी पुष्कर स्थित ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में महाशिवरात्रि के पर्व पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 24 से 26 फरवरी तक होगा। विद्यापीठ न्यास के ट्रस्टी चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कालानी ने बताया कि अनुष्ठान के तीनों दिन दोपहर साढ़े तीन बजे से सायं छह बजे तक राष्ट्रसंत और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज के प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यापीठ परिसर में ही शिव मंदिर बना हुआ है और मंदिर में ही तीनों दिन प्रात: रुद्राभिषेक होगा। इसी प्रकार सायं साढ़े छह बजे प्रतिदिन महाआरती होगी। 24 फरवरी को होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में जोधपुर के मनोहर लाल उगालिया, 25 फरवरी को रमेश मालानी तथा 26 फरवरी के अनुष्ठान में दिल्ली के संजीव गुप्ता मुख्य यज्ञमान होंगे। तीनों दिन समारोह में विद्यापीठ न्यास के संरक्षक पद्मश्री रामेश्वर लाल काबरा तथा न्यासी आनंद राठी, रामअवतार जाजू, संदीप झंवर, अनूप अग्रवाल, विनीत सराफ, भंवरलाल सोनी, त्रिभुवन काबरा, अशोक सोनी, मनोज लढ्ढा कैलाश बियानी, गोविंद माहेश्वरी, नवनीत सोमानी, अजीत अग्रवाल, ज्योति माहेश्वरी, रामरतन भूतड़ा आदि भी उपस्थित रहेंगे। इस भव्य धार्मिक आयोजन की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829010151 पर अशोक कालानी से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (12-02-2025)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...