32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद पर मोदी किट मिलेंगे। क्या इससे मुसलमान भाजपा की ओर आकर्षित होंगे?

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे ने तय किया है कि देश भर में 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के अवसर पर व्यंजनों का किट उपलब्ध करवाया जाएगा। मीडिया में इसे मोदी किट का नाम दिया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का कहना है कि मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता किट को बांटने का काम करेंगे। एक कार्यकर्ता सौ परिवारों से संपर्क करेगा। पात्र परिवारों की सूची क्षेत्र की मस्जिद और मदरसे के माध्यम से तैयार कराई जाएगी। इस किट में सेवई, पिंड खजूर के साथ साथ पेय पदार्थ भी होंगे। सवाल उठता है कि क्या मोदी किट प्राप्त करने के बाद मुसलमान भाजपा की ओर आकर्षित होंगे? मौजूदा समय में माना जाता है कि मुस्लिम समुदाय भाजपा से खुश नहीं है और चुनाव में अपना वोट कांग्रेस, सपा, टीएमसी, आरजेडी जैसे राजनीतिक दलों को देता है। ये दल मुस्लिम वोटों के दम पर ही राज्यों में सत्ता में आ जाते हैं। यह बात अलग है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की किसी भी योजना में मुसलमानों के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। उल्टे अनेक योजनाएं तो सिर्फ मुसलमानों के लिए ही चलाई गई है। ईद के मौके पर खाद्य सामग्री के किट मुस्लिम परिवारों को देने का उद्देश्य भी सामाजिक समरसता बताया जा रहा है। भाजपा भी मानती है कि मुस्लिम आजादी को समाज से अलग नहीं रखा जा सकता। भाजपा के प्रति कोई दुराव न हो इसलिए ईद के मौके पर खाद्य सामग्री के किट दिए जा रहे हैं। देखना होगा कि मोदी किट का कितना असर मुसलमानों पर पड़ता है। देश में 25 करोड़ आबादी मुसलमानों की मानी जाती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (26-03
-2025)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...