कांग्रेस में पंचायती राज और निकाय चुनावों में पदाधिकारियों को प्राथमिकता मिलेगी। यानी राजस्थान में रेस के घोड़े तैयार किए जा रहे हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 16 जून को कहा है कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को आगामी पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनावों में प्राथमिकता दी जाएगी। मालूम हो कि वन स्टेट वन इलेक्शन के अंतर्गत राजस्थान में इसी वर्ष पंचायती राज और स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। डोटासरा ने जो बात कही उसे जाहिर है कि राजस्थान में कांग्रेस में रेस के घोड़े तैयार किए जा रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तुलना बारात, रेस और लंगडे घोड़े से की है। राहुल गांधी का कहना है कि संगठन में काम करने का अवसर उन्हीं कार्यकर्ताओं से मिलेगा जो घोड़े की रफ्तार से दौड़ सके। डोटासरा ने पदाधिकारियों को चुनाव में टिकट देने की बात कह कर रेस के घोड़े तैयार करने पर अमल शुरू कर दिया है। इससे अब कांग्रेस संगठन को भी मजबूती मिलेगी। पदाधिकारी टिकट की लालसा में संगठन का काम तत्परता से करेगा। मौजूदा समय में पदाधिकारी अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन डोटासरा के फार्मूले से पदाधिकारी संगठन में सक्रियता दिखाएंगे। डोटासरा का यह भी कहना है कि चुनाव में पचास प्रतिशत टिकट, पचास वर्ष से कम उम्र वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाएंगे। यानी कांग्रेस में रेस के घोड़े युवा भी होंगे। 

S.P.MITTAL BLOGGER (17-06-2025)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...