राहुल गांधी ने कहा था मोदी और भाजपा को गुजरात में ही हराएंगे, लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। केजरीवाल का अब राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ।

23 जून को घोषित उपचुनावों के परिणाम में गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की है। इटालिया ने भाजपा के प्रत्याशी को 17 हजार 581 मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि लोकसभा के गत सत्र में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि गुजरात में आपको और भाजपा को हम हराएंगे। गुजरात पीएम मोदी का गृहप्रदेश है और मोदी 12 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन 23 जून को उपचुनाव का परिणाम बताता है कि गुजरात में कांग्रेस की स्थिति कैसी है। 

केजरीवाल का रास्ता साफ:
23 जून को घोषित विधानसभा उपचुनाव के परिणाम में पंजाब के लुधियाना पश्चिम की सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की है। अरोड़ा मौजूदा समय में राज्यसभा के सांसद हैं। विधायक बनने के बाद अरोड़ा अब राज्यसभा से इस्तीफा देंगेे। माना जा रहा है कि राज्यसभा की रिक्त हुई सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे। चूंकि पंजाब में केजरीवाल की पार्टी की ही सरकार है, इसलिए राज्यसभा का चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा को भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया जाए। उपचुनावों में दो स्थानों पर जीत दर्ज कर केजरीवाल ने एक बार फिर अपनी पार्टी के राजनीतिक महत्व को दर्शाया है। पिछले दिनों दिल्ली के चुनावों में हार के बाद केजरीवाल को विपरीत हालातों का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल ने मीडिया से भी दूरी बना ली थी। केजरीवाल का अब ज्यादातर समय पंजाब में गुजर रहा है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (24-06-2025)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...