Author: Sp mittal

राजस्थान राजस्व मंडल में खुले भ्रष्टाचार को एसीबी ने उजागर किया। जयपुर और अजमेर में एक साथ हो रही है कार्यवाही। दलालों के मोबाइल की बातें सच निकली तो बीएल मेहरड़ा और सुनील शर्मा के अतिरिक्त दूसरे सदस्य भी चपेट में आ सकते हैं। मुकदमों को अध्यक्ष ही लगाते हैं सदस्य की कोर्ट में। मौजूदा अध्यक्ष आर वेंकटेश्वर के कक्ष में रखी फाइलों की भी जांच।

सबको पता था कि अजमेर स्थित राजस्थान राजस्व मंडल के मुख्यालय में खुला भ्रष्टाचार है। इस भ्रष्टाचार को पनपाने में कुछ वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खबरें रही कि फलां वकील के संपर्क कर...

राजस्थान में मंदिर माफी की भूमि पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनेगी। दस दिन बाद पुजारी शंभू के शव का अंतिम संस्कार। दौसा के महवा में मंदिर भूमि पर बनी सभी 176 दुकानें सील होंगी। सरकार पर दबाव बनाने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मार्च निकाला।

11 अप्रैल को प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य की उपस्थिति में भाजपा नेताओं के साथ हुई वार्ता में निर्णय लिया गया कि राजस्थान भर में मंदिर माफी की भूमि पर कानून बनाने के...

अजमेर में चेटीचंड के जुलूस को लेकर फिर असमंजस की स्थिति। राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के बाद अब शाम 7 बजे से पहले जुलूस को समाप्त करना होगा। सिंधी समुदाय के अनेक प्रतिनिधि सहमत नहीं।

अजमेर में 13 अप्रैल को निकलने वाले चेटीचंड के जुलूस को लेकर एक बार फिर असमंजस की स्थिति को गई है। 8 अप्रैल को सिंधी समुदाय और जिला प्रशासन के बीच जुलूस निकालने को...

तो कांग्रेस भी चाहती है कि पश्चिम बंगाल में मुसलमानों के वोट एकमुश्त ममता बनर्जी को मिल जाएं। क्या यह साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देना नहीं है? बंगाल की जनता भाजपा सरकार का स्वाद चखना चाहती है। करोड़ों हिन्दू नरेन्द्र मोदी को भगवान समझते हैं-प्रशांत किशोर पेशेवर रणनीतिकार।

10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान भी बम धमाको की आवाजों के बीच संपन्न होगा। अंतिम 8वां चरण 29 अप्रैल को होगा। माना जा रहा है कि आधे बंगाल में...

वैट की अधिकता के विरोध में पेट्रोल पंप बंद। 5 अप्रैल को फलौदी से फरार 16 कैदियों का अभी तक सुराग नहीं। 8 अप्रैल से पुजारी शंभू का शव दरवाजे के बाहर पड़ा है। आखिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गिरेबां में क्यों नहीं झांकते?

8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कोरोना संक्रमण पर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल संवाद किया तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लीक से हट कर तीन कृषि कानूनों का मुद्दा...

सांसद किरोड़ी लाल मीणा पुजारी शंभू का शव जयपुर ले आए और पुलिस दोसा के महुआ में लाठियां बरसाती रही। पुलिस को खाली ताबूत मिला। मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे को लेकर फिर बवाल। वक्फ संपत्तियों की तरह रक्षा हो मंदिर संपत्तियों की।

8 अप्रैल को दोसा में राजस्थान पुलिस को बड़े ही हास्यास्पद दौर से गुजरना पड़ा। दोसा के महुआ में गत 3 अप्रैल से ही पुजारी शंभू के शव को लेकर धरना प्रदर्शन हो रहा...

अजमेर के दरगाह क्षेत्र से प्रभावी तरीके से अतिक्रमण हटाए नगर निगम। दरगाह बाजार में दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण से यातायात में बाधा। थाना अधिकारी दलबीर सिंह ने नगर निगम को पत्र लिखा।

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह होने के कारण अजमेर का दरगाह बाजार और उसके आसपास के क्षेत्र में हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है। देश भर से जायरीन तो आते...

वैक्सीन खरीदने के लिए राज्यों को छूट क्यों नहीं देती केंद्र सरकार? आखिरकार लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी प्रदेश सरकारो की भी है। मुफ्त में वैक्सीन लेने के बाद भी आंखें टेढ़ी।

राजस्थान सहित विपक्षी दलों की राज्य सरकारों की ओर से पहले कहा गया था कि 45 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के लिए बीमारी होने की जो शर्तें लगाई गई है उसे हटाया...

10 आईएएस की वरिष्ठता को लांघ कर राजस्थान के मुख्य सचिव बने निरंजन आर्य ने अब आईएएस की जाजम अपने नजरिए से बिछाई। रात 1 बजे 67 आईएएस की तबादला सूची जारी कर प्रशासनिक अमले को संकेत दिए। यस सर नहीं बोलने वाले आईएएस अफसरों को बर्फ में लगाया। कई जूनियर आईएएस को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया। सुबोध अग्रवाल, भास्कर सावंत, समित शर्मा, अजिताभ शर्मा, अक्षय गोदारा, महेंद्र सोनी आदि के नए पदों से इशारा समझ सकते हैं आईएएस। गौरव सैनी को सिरोही के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन की नाराजगी पड़ी भारी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले 10 आईएएस की वरिष्ठता को लांघ कर निरंजन आर्य को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया और अब 7 अप्रैल की रात एक बजे 67 आईएएस की तबादला...

राहुल गांधी अब कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ जाकर कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मिन्हास को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ाएं। 22 जवानों की हत्या के बाद नक्सली अब शांति वार्ता की पेशकश कर रहे हैं। गलवान में सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार होती तो 2 दिन में चीन को खदेड़ दिया जाता।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगलों में 3 अप्रैल को हमला कर नक्सलियों ने 22 जवानों को शहीद कर दिया तथा अपने साथ कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह को भी ले गए। अब मिन्हास की पत्नी...