Author: Sp mittal

राजस्थान में महिलाओं पर ज्यादती की घटनाओं पर सरकार के उपमुख्य सचेतक महेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा-भाजपा शासित राज्यों में भी हो रहे हैं बलात्कार। इसे कहते हैं जले पर नमक छिड़कना। राहुल गांधी राजस्थान की दुर्दशा देखने के लिए क्यों नहीं आते-राज्यवर्धन सिंह राठौड़

तो क्या देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को ब्लैकमेल करने की योजना थी? मुंबई पुलिस का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे शिव सैनिक रह चुका है, इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने वाजे को बहाल कर दिया। चाहे टीआरपी घोटाला हो या अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले को तोड़ने का मामला सभी में वाजे की अहम भूमिका।

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर विस्फोटक पदार्थ से भरी स्कॉर्पियो कार मिलने के प्रकरण में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जो तथ्य जुटाएं हैं, उससे प्रतीत...

राजस्थान में पूर्णकालिक गृह मंत्री की सख्त जरूरत है। अब तो पुलिस दफ्तरों में ही लूटी जा रही है महिलाओं की इज्जत। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह व वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ 20 से भी ज्यादा विभाग हैं। आखिर इतने विभागों के मुखिया क्यों बने हैं अशोक गहलोत? माथुर मंत्रिमंडल में गहलोत स्वयं भी गृहमंत्री रह चुके हैं।

यह सही है कि मंत्रिमंडल के विस्तार का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का होता है। कोई मुख्यमंत्री अपने पास कितने विभाग रखे यह अधिकार भी मुख्यमंत्री का ही है। इस अधिकार और विशेषाधिकार का इस्तेमाल राजस्थान...

प्रधानमंत्री पर प्रतिकूल टिप्पणी करने वाले राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा खुद प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मेरे पास पुख्ता सबूत हैं। वहीं रघु ने राठौड़ के कथन को विधानसभा के रिकॉर्ड पर लाने की बात कही। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के सरकार पर फिर तीखे बाण। बाजरे की खरीद पर केन्द्र सरकार को पत्र लिखने के मामले में मंत्री उलझे।

15 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा आए दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सख्त टीका टिप्पणी करते हैं।...

जब तक वसुंधरा राजे की राजस्थान की राजनीति में रुचि है, तब तक अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। अशोक गहलोत की मेहरबानी से मिले सरकारी बंगले में आखिर वसुंधरा राजे क्यों रह रही हैं?

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों जबर्दस्त हलचल है। जिस प्रकार कांग्रेस में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट नाराज हैं, उसी प्रकार भाजपा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके समर्थक खफा है। यदि...

ममता बनर्जी अब भले ही व्हीलचेयर पर रोड शो करें, लेकिन पश्चिम बंगाल की राजनीति बदल चुकी है।

14 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में व्हीलचेयर पर बैठ कर चुनावी रोड शो किया। पैर में चोट लगने के बाद ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल में यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।...

राजस्थान में कांग्रेस के विधायकों के असंतोष पर नहीं आया अजय माकन का ट्वीट। तीन नहीं 15 से ज्यादा विधायक देंगे इस्तीफा? ऐसे माहौल में सचिन पायलट को पश्चिम बंगाल में स्टार प्रचारक बनाना क्या मायने रखता है? सीएम गहलोत ने भी अब पायलट समर्थकों से मुकाबला करने की ठान ली है। सभी 13 निर्दलीय विधायक सीएम गहलोत के साथ हैं-सुरेश टाक।

विगत दिनों जब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने हैलीकॉप्टर में एक साथ यात्रा की तो प्रदेश के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने ट्वीट कर इसे बड़ी उपलब्धि...

तो क्या राहुल गांधी की भावनाओं के विपरीत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान भर में सरकारी स्तर पर दांडी मार्च के आयोजन करवाए? दांडी मार्च पर राहुल गांधी के ट्वीट से तो ऐसा ही प्रतीत होता है। दांडी मार्च के 91 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किसी भी समारोह में गांधी-वाड्रा परिवार के सदस्यों ने भाग नहीं लिया।

देश की आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी के दांडी मार्च का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए दांडी मार्च के 91 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम पहुंच कर प्रतीकात्मक दांडी...

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी को होना चाहिए लोकसभा का अध्यक्ष जोशी लोकसभा के अध्यक्ष होंगे तो हंगामा करने वाले सांसदों की खैर नहीं। जोशी को सदन में पसंद नहीं है फालतू की बकवास

कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से 8 से 10 मार्च तक लोकसभा नहीं चली। इससे पहले भी कई अवसर आए, जब छोटी-छोटी बातों को लेकर हंगामा हुआ और संसद को बार-बार...

अजमेर के मित्तल ऑर्गेनिक्स फूड प्रोडक्ट्स से जुड़ कर स्व-रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार किया जा सकता है।आईआईटीएल इंजीनियर सार्थक मित्तल की एक सार्थक पहल

क्या आप आत्मनिर्भर भारत को सपना साकार करना चाहते हैं? क्या आप रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं? क्या आप लोगों के स्वास्थ्य को ख्याल रखना चाहते हैं। क्या आप मामूली निवेश से अपना कारोबार...