शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के खिलाफ परनामी के सामने प्रदर्शन शिक्षा विभाग के सहायक कर्मी की आत्महत्या का मामला

#1385
imageimage
—————————————
शिक्षा विभाग के सहायक कर्मचारी दिनेश शर्मा के आत्महत्या के मामले को लेकर 26 मई को शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई की प्रस्तावित अजमेर यात्रा के मद्देनजर परनामी 26 मई को अजमेर के स्थानीय स्वामी काम्प्लेक्स में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठे ले रहे थे। तभी काम्प्लेक्स के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता इक_े हो गए। बैठक में पांच मंत्री भी मौजूद थे, इसलिए पुलिस भी काम्प्लेक्स के बाहर तैनात थी। कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहाते थे कि परनामी से मुलाकात कर देवनानी के खिलाफ ज्ञापन दिया जाए। लेकिन पुलिस ने किसी को भी घुसने नहीं दिया। कांग्रेसियों ने काम्प्लेक्स के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मांग की है कि देवनानी को शिक्षा राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देवनानी के निजी सहायक शिव शंकर शर्मा की वजह से ही सहायक कर्मचारी को आत्महत्या करनी पड़ी। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि देवनानी को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
पीए पर लगाए 16 लाख रुप लेने का आरोप
मालूम हो कि कोटपुतली के प्रागपुरा स्कूल में सहायक कर्मचारी दिनेश शर्मा ने गत 18 मई को आत्महया कर ली थी, पुलिस ने जो सुसाइड नोट बरामद किया, उसमे दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के जयपुर कार्यालय के निजी सहायक शिव शंकर शर्मा ने 16 लाख रुपए हड़प लिए थे, यह राशि तबादले के नाम पर ली गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैै, पुलिस ने आरोपी शिव शंकर शर्मा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। इससे पता चलता है कि दोनों के बीच कई बार संवाद हुआ है। 18 मईके बाद से ही शिव शंकर का मोबाइल फोन बंद है।
नोट- फोटोज मेरे ब्लॉग www.spmittal.in तथा फेसबुक अकाउंट पर देखें।

(एस.पी. मित्तल) (26-05-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...