म्हारो अजमेर में इस बार मिलेंगे गौरव अवार्ड। सांस्कृतिक कार्यक्रम का धमाका भी।

#1448
image
———————————–
अजमेर की सामाजिक संस्था प्रथम एक पहल की ओर से आयोजित म्हारो अजमेर में इस बार विभिन्न क्षेत्रों के चुनिन्दा व्यक्तियों को गौरव अवार्ड दिया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष ज्ञान सारस्वत और सचिव चन्द्रभाव प्रजापति ने बताया कि जब अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद चल रही है तो उसी क्रम में इस वर्ष संस्था ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम करने और गौरव अवार्ड देने का निर्णय लिया है। शिक्षा, खेल, दिलेरी, समाजसेवा, चिकित्सा, मीडिया, पुलिस, राजनीति आदि के क्षेत्रों में जिन भी लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किया है वे अपने आवेदन 13 जून तक पुलिस लाइन स्थित प्रथम कम्प्यूटर के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नम्बर 9414981981 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति अपनी ओर से किसी के नाम के प्रस्ताव भी कर सकते हैं। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी कलाकारों का ऑडिशन लिया जा रहा है। स्थानीय कलाकार 12 जून से पहले-पहले अपना नाम लिखवा सकते हैं। 12 जून को ही स्थानीय रेड क्रॉस में ऑडिशन होगा। इस ऑडिशन में चुने गए कलाकार ही 18 जून को होने वाले कार्यक्रम में अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेंगे। 18 जून के कार्यक्रम में ही गौरव अवार्ड दिए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
(एस.पी. मित्तल) (10-06-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...