तो क्या भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस महाराष्ट्र में शिव सेना से हाथ मिलाएगी।

#2288
तो क्या भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस महाराष्ट्र में शिव सेना से हाथ मिलाएगी।
=====================
यूपी में विधानसभा चुनाव की शुरूआत से पहले कांग्रेस ने जब अपनी घोर विरोधी समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाया, तब राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा को रोकने के लिए अखिलेश यादव से गठबंधन किया गया है। यूपी में भाजपा रूकेगी या नहीं, यह तो यह तो 11 मार्च को पता चलेगा। लेकिन अब महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिव सेना के साथ हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं। मुम्बई में महानगर पालिका में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। लेकिन यदि कांग्रेस के 31 पार्षद समर्थन देते हैं तो शिव सेना अपने 84 पार्षदों के दम से महानगर पालिका पर कब्जा कर लेगी। यह सही है कि यदि कांग्रेस ने शिव सेना का साथ नहीं दिया तो महानगर पालिका में भाजपा आ जाएगी, क्योंकि भाजपा के पास 81 पार्षद हैं। 227 सदस्यों वाले सदन में बहुमत के लिए कोई 114 पार्षद चाहिए क्योंकि महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री है इसलिए यह माना जा रहा है कि भाजपा तोड़-फोड़ कर बहुमत हासिल कर लेगी। भाजपा को रोकने के लिए ही कांग्रेस ने शिव सेना को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। यानि अब कांग्रेस अपने बूते पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है और उसका मकसद सिर्फ भाजपा को रोकने का है। सब जानते हैं कि महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया है और इसीलिए कांग्रेस अब यूपी की तरह अपनी घोर विरोधी शिव सेना को भी समर्थन देने को तैयार है। इससे कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मालूम हो कि यूपी में 403 सीटों में से मात्र 100 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। यह भी सब जानते हैं कि कांग्रेस के विरोध से ही मुम्बई में शिव सेना का जन्म हुआ था और आज उसी शिव सेना से कांग्रेस हाथ मिलाने जा रही है। राहुल गांधी चाहे यूपी में अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाए या फिर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से गले मिले, लेकिन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व में यूपी में सीएम उम्मीदवार घोषित की गई श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा है कि राहुल गांधी मेच्योर नेता नहीं हैं।
(एस.पी.मित्तल) (24-02-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...