क्या प्रतिपक्ष का नेता बन कर वसुंधरा राजे राजस्थान में राजनीतिक संघर्ष करेंगी?

क्या प्रतिपक्ष का नेता बन कर वसुंधरा राजे राजस्थान में राजनीतिक संघर्ष करेंगी?
=====
अब जब वसुंधरा राजे विधानसभा का चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हो गई है, तब यह सवाल है कि भविष्य में वसुंधरा राजे की क्या भूमिका होगी? क्या वसुंधरा राजे विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बन कर राजनीतिक संघर्ष करेंगी? वसंुंधरा राजे लम्बे समय से राजस्थान की राजनीति से जुड़ी रही हैं। झालावाड़ से लोकसभा का चुनाव जीत कर केन्द्र में मंत्री बनी तो दो बार प्रदेश की सीएम भी। आरोप है कि जब केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं होती और वसुंधरा राजे राजस्थान में सीएम भी नहीं रहती हैं तो वे लंदन चली जाती हैं। हालांकि 12 दिसम्बर को ही वसुंधरा राजे ने घोषणा की है कि वे राजस्थान में रहेंगी। इस घोषणा के बाद ही यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि वसुंधरा राजे प्रतिपक्ष का नेता बनेंगी? कहा जा रहा है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव तक वसंुधराजे का राजस्थान में उपयोग करना चाहता है। लोकसभा चुनाव से पहले यदि वसुंधरा राजे को राजस्थान से हटाया जाता है तो नुकसान भी हो सकता है। यह माना कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का एक बड़ा कारण वसुंधरा राजे की कार्यशैली भी रही। सीएम के पद पर रहते हुए राजे ने जो घमंड पूर्वक व्यवहार किया, उसका खामियाजा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ा। वसुंधरा राजे के राजनीतिक उपयोग को लेकर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व भी चिंतित हैं। प्रदेश में सत्ता विरोधी माहौल को देखते हुए चन्द्रशेखर को संगठन महासचिव बना कर एक वर्ष पहले ही राजस्थान भेज दिया गया था। चन्द्रशेखर ने नकारात्मक माहौल को नियंत्रित करने के लिए बूथ मैनेजमेंट किया। प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बना कर संगठन को दी। कई विधानसभा क्षेत्रों में बूथ मैनेजमेंट भाजपा उम्मीदवार के लिए लाभदायक हुआ भी। हालांकि भाजपा का यह बूथ मैनेजमेंट फिर से सरकार नहीं बनवा सका।
केन्द्र में मंत्री बनाने की भी चर्चा: 
राजनीतिक क्षेत्रों में इस बात की भी चर्चा है कि वसुंधरा राजे को केन्द्र में मंत्री बनाया जा रहा है। इसके पीछे भाजपा आला कमान की मंशा यह बताई जा रही है कि केन्द्र में मंत्री बनाने के बाद वसंुंधरा राजे को प्रदेश की राजनीति से अलग रखा जावे। आने वाले दिनों में यह पता चलेगा कि वसुंधरा राजे की राजनीति में क्या भूमिका होती है।
एस.पी.मित्तल) (13-12-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...