कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटना दिखा-प्रो. सारस्वत।

कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटना दिखा-प्रो. सारस्वत।
अजमेर में भाजपा विधायक भी देंगे गिरफ्तारी।
मंत्री पुत्र और प्रभारी मंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र। जेल भी जा सकते हैं भाजपाई।
============
राजस्थान में भाजपा के जेल भरो आंदोलन में आठ फरवरी को अजमेर में भाजपा के विधायक भी गिरफ्तारी देंगे। देहात भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सारस्वत ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता पहले इंडिया मोटर सर्किल पर एकत्रित होंगे और फिर जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। यहीं पर हजारों कार्यकर्ता स्वयं को गिरफ्तारी के लिए प्रस्तुत करेंगे। जेल भरो अभियान में शहर और देहात दोनों क्षेत्रों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा के जेल भरो आंदोलन से एक दिन पहले कांग्रेस सरकार ने किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटने का जो अभियान चलाया है, वह दिखावा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा के चुनाव में वायदा किया था कि सभी किसानों के ऋण माफ किए जाएंगें  लेकिन अब कांग्रेस सरकार सिर्फ डिफाॅल्टर किसानों के ऋण माफ कर रही है। अभी यह भी पता नहीं चला है कि कितने किसानों के ऋण माफ किए जा रहे हैं। कांग्रेस अब प्रदेश के किसानों के साथ धोखा कर रही है। यही वजह है कि आठ फरवरी को बड़ी संख्या में किसान भी गिरफ्तारी देंगे। सारस्वत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की किसान विरोधी नीति की वजह से ही किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी के लिए कोई एक लाख करोड़ रुपए की जरुरत हैं। लेकिन वाहवाही लूटने के लिए कांग्रेस सरकार कर्जमुक्ति के प्रमाण पत्र बांट रही है। कांग्रेस की इस चाल को आम किसान भी समझता है।
जेल भी जा सकते हैं भाजपाईः
8 फरवरी को विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी अनुमति के लिए भाजपा ने प्रशासन को जो पत्र दिया है उस पर सात फरवरी की शाम तक प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया। सिटी मजिस्टेªट अशोक कुमार योगी ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए कानून व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी यह तय नहीं है कि गिरफ्तारी देने वालों को जमानत पर छोड़ दिया जाएगा या फिर जेल भेजा जाएगा। यह निर्णय मौके की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा। जानकार सूत्रों के अनुसार प्रशासन का जो रुख सामने आया है उससे प्रतीत होता है कि गिरफ्तारी के बाद भाजपाईयों को अजमेर की सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा था कि यदि भाजपाइयों को जेल में डाल दिया तो फिर बाहर निकलना मुश्किल होगा। जानकारों की माने तो भाजपाइयों की गिरफ्तारी पर प्रदेश भर में एकसी रणनीति अपनाई जाएगी। सरकार में उच्च पदों पर बैठे लो भाजपा के आंदोलन का आंकलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश के बाद ही जेल भेजने की कार्यवाही होगी।
हिंगोनिया में प्रमाण पत्र बांटेः
किसानों को कर्जमुक्ति के प्रमाण पत्र बांटने के लिए सात फरवरी को अजमेर के सरवाड़ के हिंगोनिया गांव में शिविर आयोजित किया। शिविर में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के पुत्र सागर शर्मा और प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन ने चुनिंदा किसानों को कर्जमुक्ति के प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर अजमेर के जिला कलेक्टर, विश्वमोहन शर्मा, देहात कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष चेतन च ौधरी तथा कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर में जैन ने कहा कि अब जब किसानों को प्रमाण पत्र मिलने शुरू हो गए है तब भाजपा का जेल भरो आंदोलन कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सिर्फ राजनीतिक स्टंट कर रही है। राहुल गांधी के वायदे के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार बनने के दो दिन के अंदर अंदर कर्ज माफी के आदेश जारी कर दिए और अब दो माह  के अंदर अंदर किसानों को प्रमाण पत्र भी बांटे जा रहे हैं।
एस.पी.मित्तल) (07-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...