सरकार से आठ रुपए में भोजन खरीद कर दो लाख लोगों को नि:शुल्क खिलाया

सरकार से आठ रुपए में भोजन खरीद कर दो लाख लोगों को नि:शुल्क खिलाया।
अजमेर में सेवा का एक तरीका यह भी।

============
22 जून को अजमेर में दो लाख एक हजार वें व्यक्ति को नि:शुल्क भोजन करा कर जैन सोशल ग्रुप ने  मानव सेवा की मिसाल कायम की है। यदि इच्छा शक्ति हो तो हर तरीके से सेवा का काम किया जा सकता है। 22 जून को जेएलएन अस्पताल के बाहर एक सादे समारोह में ग्रुप के सदस्यों ने अब तक की सेवा पर संतोष जाहिर किया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने ग्रुप के सभी सदस्यों को सेवा के इस कार्य के लिए बधाई दी। ग्रुप के संस्थापक मुकेश कर्नावट ने बताया कि गत भाजपा सरकार ने जरुरतमंद व्यक्तियों को रियायती दर पर भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की थी। सरकार की इस योजना से प्रेरणा लेते हुए ही ग्रुप ने यह तय किया कि अजमेर के जेएलएन अस्पताल के बाहर अन्नपूर्णा वाहन से जो भी व्यक्ति भोजन लेगा उसे प्रति भोजन आठ रुपए का शुल्क नहीं देना होगा। यानि अस्पताल के बाहर खड़े रहने वाले वाहन से हर व्यक्ति को नि:शुल्क भोजन मिलेगा। सेवा के इस काम को गत वर्ष 2 सितम्बर को तत्कालीन जिला कलेक्टर आरती डोगरा से शुभारंभ करवाया गया था। तब से अब तक दो लाख से भी ज्यादा व्यक्ति को नि:शुल्क भोजन कराया जा चुका है। यह योजना जैन समाज में इतनी लोकप्रिय हुई है कि अब 2020 तक की बुकिंग हो गई है। समाजसेवी  उगमराज ने 31 दिसम्बर 2019 तक के लिए बुकिंग करा दी है। इसके बाद भी लोगों के प्रस्ताव आ गए हैं। कर्नावट ने बताया कि जेएलएन अस्पताल के बाहर खड़े रहने वाले अन्नपूर्णा वाहन से जो भी जरुरतमंद व्यक्ति भोजन लेगा उसे सरकार की आठ रुपए की निर्धारित शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने माना कि सरकार ने आठ रुपए का शुल्क रखकर जरुरतमंद व्यक्तियों को सुविधा दी है, लेकिन समाज में ऐसे भी व्यक्ति है जो 8 रुपए का शुल्क भी जमा नहीं करवा सकते। ऐसे व्यक्तियों की मदद के लिए ही ग्रुप ने पहल की है। सेवा के इस काम को सफल बनाने में विमलचंद भंडारी, नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन प्रदीप कोठारी, अजीत लोढा, विपिन जैन, मनोज कांस्ट्रीया, सुनील कोठारी, मुकेश ओसवाल आदि का सहयोग रहा है। सेवा के इस काम से जुडऩे के लिए मोबाइल नम्बर 9414002779 पर मुकेश कर्नावट से सम्पर्क किया जा सकता है। यहां यह उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा शुरू की गई अन्नपूर्णा येाजना के वाहन प्रदेशभर में उपलब्ध हैं। अजमेर के जैन सोशल ग्रुप की तरह अन्य शहरों में भी आठ रुपए का भोजन खरीद कर जरुरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा सकता है।
एस.पी.मित्तल) (22-06-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...