देवनानी के वार्ड में हार और भदेल के वार्ड में भाजपा की जीत।

देवनानी के वार्ड में हार और भदेल के वार्ड में भाजपा की जीत।
अजमेर के दो वार्डों के उपचुनाव परिणाम।

=============
6 अगस्त को अजमेर नगर निगम के दो वार्डों के उपचुनाव के परिणाम घोषित हुए। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्ड संख्या 52 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दीनदयाल शर्मा ने 209 मतों से जीत दर्ज की। यहां भाजपा के उम्मीदवार संजय गर्ग को 1 हजार 546 तथा शर्मा को 2 हजार 175 मत प्राप्त हुए। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 में भाजपा की उम्मीदवार गायत्री देवी ने 2 हजार 175 मत प्राप्त कर 1 हजार 169 मतों से जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री गुर्जर को 1006 मत प्राप्त हुए। उत्तर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व विधायक वासुदेव देवनानी कर रहे हैं, जबकि दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल हैं। दोनों ही भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लगातार चौथी बार जीते हैं। लेकिन उपचुनाव में देवनानी के इलाके में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि वार्ड स्तर के चुनाव में उम्मीदवार और स्थानीय समीकरण मायने रखते हैं। लेकिन यह भी सही है कि इसी वार्ड से भाजपा के पूर्व पार्षद स्वर्गीय भागीरथ जोशी लगातार चार बार जीते। हालांकि उपचुनाव में भी विधायक देवनानी ने प्रचार किया और चार अगस्त को मतदान वाले दिन मतदान केन्द्र के बाहर टेबल पर बैठे। ताकि मतदाताओं का ध्यान आकर्षित किया जा सके। देवनानी की इतनी मेहनत के बाद भी वार्ड चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दक्षिण क्षेत्र की विधायक भदेल के लिए इसे उपलब्धि माना जाएगा, जिस वार्ड 22 में गत चार बार से कांग्रेस की जीत हो रही थी, उस वार्ड में भाजपा को बड़ी सफलता मिमली है। उपचुनव के परिणाम तब सामने आए हैं, जब अगले वर्ष नगर निगम के चुनाव होने हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार मेयर का चुनाव सीधे तौर पर होगा, यानि मेयर का चुनाव आम मतदाता कर सकेगा। मतदाताओं को मेयर और पार्षद के लिए अलग अलग वोट देना होगा।
एस.पी.मित्तल) (06-08-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
=========== 
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...