राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना तो मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थक हैं तो फिर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत कैसे कर दिया?

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना तो मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थक हैं तो फिर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत कैसे कर दिया? क्या कांग्रेस की नीति से अलग सोच रखते हैं चांदना।

==========
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 में बदलाव कर जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और केन्द्र शासित प्रदेश बनाने का जो फैसला किया है, उस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह फैसला कश्मीरियों पर अत्याचार है। फैसले को राहुल ने देश के लिए घातक बताया, लेकिन वहीं राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इसी प्रकार कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा, नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा आदि ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। विधायक भंवरलाल शर्मा और ज्योति मिर्धा के राजनीतिक कारण हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार में रहते हुए खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना का समर्थन चौंकाने वाला है। सवाल उठता है कि क्या चांदना कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति से अलग सोच रखते हैं? यदि ऐसा है तो यह उनकी समझदारी मानी जाएगी क्योंकि आज 370 में बदलाव के फैसले पर पूरा देश मोदी सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे में यदि देश हित में चांदना कोई फैसला कर रहे हैं तो स्वागत किया जाना चाहिए। लेकिन सवाल यह भी है कि पार्टी लाइन से हट कर कोई बयान दिया जाता है तो क्या चांदना कांग्रेस सरकार में मंत्री रह सकते हैं? अशोक चांदना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थक माना जाता है, गहलोत की पसंद की वजह से ही चांदना खेल राज्यमंत्री बने हैं। सूत्रों की माने तो पिछले दिनों ही दिल्ली में राहुल गांधी के सरकारी आवास  के बाहर चांदना ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। चांदना और उनके समर्थकों ने नारे बाजी कर राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की मांग की। इस प्रदर्शन के पीछे मुख्यमंत्री गहलोत का इशारा रहा।
एस.पी.मित्तल) (07-08-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...