अब अजमेर में एक्सक्लूसिव शोरूम पर उपलब्ध हैं हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग के परिधान।

अब अजमेर में एक्सक्लूसिव शोरूम पर उपलब्ध हैं हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग के परिधान। ऑर्गेनिग कपड़ा भी उपलब्ध।

==========
अजमेर के शहर के बीचों बीच आगरा गेट चौराहा स्थित चंडक आई हॉस्पिटल के निकट जयपुर हैंड ब्लॉक फेब्रिक्स का शुभारंभ हुआ है। इस एक्सक्लूसिव शो रूम पर विश्वविख्यात जयपुर हैंड ब्लॉक फेब्रिक्स के उत्पाद उपलब्ध हैं। जैसे बैडशीट, चदरंे, चंदेरी, डोरिया की साडिय़ां, रजाईयां, महिलाओं की कुर्ती-मटेरियल आदि उत्पादक उपलब्ध हैं। शो रूम की ऑनर रीमा बजाज गर्ग ने बताया कि ब्लॉक प्रिंटिंग की पद्धति बरसों पुरानी हैं। एक ओर जहां भारत में पश्चिम संस्कृति के अनुरूप परिधान पहनने का फैशन बढ़ा है, वहीं अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस आदि देश के नागरिक स्वास्थ की दृष्टि से ब्लॉक प्रिंटिंग के कपड़ों को महत्व दे रहे हैं। असल में ब्लॉक प्रिंटिंग के कपड़ों में किसी भी प्रकार का हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं होता है। ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए प्राकृतिक वस्तुएं जैसे लोहा, फल, फूल, हल्दी, ईमली, विशेष प्रकार की मिट्टी आदि का उपयोग किया जाता है। चूंकि प्राकृतिक वस्तुएं शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती हैं, इसलिए अब ब्लॉक प्रिंटिंग के परिधानों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। राजस्थान के जयपुर में बड़े पैमाने पर ब्लॉक प्रिंटिंग के कपड़े के परिधानों का कारोबार होता है। अजमेर में भी उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए अब वातानुकुलित एक्सक्लूसिव शोरूम खोला गया है। इस शोरूम में ऑर्गेनिक फेब्रिक्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें शुभारंभ के अवसर पर रियायती दर पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मशीनों से होने वाली प्रिंटिंग के कपड़े शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए कई देशों में ऐसे कपड़ों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। जबकि प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार कपड़े और परिधान न केवल सुविधा जनक होते हैं, बल्कि वर्षों तक खराब नहीं होते। यही वजह है कि कपड़ा बाजार में ब्लॉक प्रिंटिग के उपत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। जयपुर हैंड ब्लॉक फेब्रिक्स के उत्पादकों के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9672377882 तथा 9413694954 पर ली जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (08-10-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...