राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजस्थान के क्षेत्रीय धर्मजागरण प्रमुख अनिलजी का निधन।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजस्थान के क्षेत्रीय धर्मजागरण प्रमुख अनिलजी का निधन।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजस्थान के क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख अनिल जी का 23 अक्टूबर को जयपुर में एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। पचास वर्षीय अनिल जी का अंतिम संस्कार 24 अक्टूबर को कोटा के अटरू में प्रात: 9 बजे किया जाएगा। अनिल जी पिछले एक वर्ष से लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे। संघ के कार्यों में अनिल जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे अजमेर में विभाग प्रचारक और सहप्रांत प्रचारक रहे। अनिल जी के निधन से संघ के स्वयं सेवकों का शोक का माहौल है। अजमेर के महानगर संघ चालक सुनील दत्त जैन ने अनिल जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।https://play.google.com/store/
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in

