शरजील इमाम ने अब महात्मा गांधी को भी फासिस्ट बताया।

शरजील इमाम ने अब महात्मा गांधी को भी फासिस्ट बताया।
केरल विधानसभा के अंदर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को खतरा।
गोली खाने के लिए औवेसी ने नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी। 

=========

29 जनवरी को जेएनयू के छात्र और दिल्ली के शाहीन बाग के प्रदर्शन के प्रेरणा स्त्रोत शरजील इमाम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शरजील अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहा है। शरजील ने कहा कि महात्मा गांधी 20वीं सदी के सबसे बड़े फासिस्ट रहे। गांधी की नीतियों से ही भारत के मुसलमानों की स्थिति खराब हुई। गाय की पूजा करवा कर जहरीला काम किया गया है। असल में शरजील का यह वीडियो 15 जनवरी वाला ही है जो अब पूरा सामने आया है। इसी वीडियो में शरजील ने असम को भारत से काटने वाली बात कही थी। शरजील के खिलाफ पांच राज्यों में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था और 28 जनवरी को ही शरजील को बिहार के जहांनाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। अब शरजील दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है। शरजील पर जब देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था, तब कांग्रेस, वामपंथी आदि दलों के नेताओं ने शरजील का बचाव किया था। लेकिन अब जब महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे जाने की बात सामने आई है तो देखना है कि बचाव करने वाले क्या कहेंगे?
राज्यपाल को खतरा:
29 जनवरी को केरल विधानसभा के अंदर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को खतरा नजर आया। राज्यपाल के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए विधानसभा के अंदर भी मार्शल के घेरे में राज्यपाल को आसन तक लाया गया। 29 जनवरी को बजट सत्र के लिए जब राज्यपाल ने विधानसभा में प्रवेश किया, तब यूडीएफ के विधायकों ने राज्यपाल गोबैक के नारे लगाए। विधायकों के हाथ में प्ले कार्ड थे, जिन पर राज्यपाल विरोधी नारे लिखे गए थे। प्रदर्शनकारी विधायक राज्यपाल के आगे चलकर विरोध कर रहे थे। इसलिए राज्यपाल को मार्शल के घेरे में आसन तक लाया गया। असल में पिछले दिनों जब केरल विधानसभा में संशोधित नागरिकता कानून को लागू नहीं करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया था, तब राज्यपाल ने कहा था कि ऐसा प्रस्ताव कोई मायने नहीं रखता है, क्योंकि नागरिकता देने का अधिकार केन्द्र सरकार के पास है। राज्यपाल के इस बयान से ही यूडीएफ के विधायक खफा हैं।
मोदी को चुनौती:
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है। औवेसी ने कहा कि देश के गद्दारों को गोली मारो सारो को जो बात केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कही, वह दरअसल प्रधानमंत्री मोदी की सोच है। औवेसी ने कहा कि मैं गोली खाने को तैयार हंू। मोदी जी बताएं मैं कहा पर आऊं। मैं भी देखना चाहता हंू कि मेरे शरीर में कितनी गोलियां मारी जाएंगी? मालूम हो कि अनुराग ठाकुर ने दिल्ली चुनाव में प्रचार के दौरान एक सभा में देश के गद्दारों को …. जैसे नारे लगवाए थे। हालांकि ऐसे नारों पर अब अनुराग ठाकुर के विरुद्ध चुनाव आयोग ने संज्ञान ले लिया है।
(एस.पी.मित्तल) (29-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...