अजमेर के शहर काजी की अपील पर शुक्रवार को घरों में ही पढ़ी गई नमाज।

अजमेर के शहर काजी की अपील पर शुक्रवार को घरों में ही पढ़ी गई नमाज।

दरगाह की दोनों प्रमुख मस्जिदों में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया।
पार्षद ज्ञान सारस्वत पहुंचा रहे हैं मस्जिदों के मौलवियों को भोजन।
दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर 28 मार्च से रामायण धारावाहिक का प्रसारण। 

==============

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के अंतर्गत 27 मार्च को शुक्रवार की नमाज का पहला दिन रहा। नमाज के महत्व को ध्यान में रखते हुए ही 26 मार्च को ही अजमेर के शहर काजी मुफ्ती तौसिफ अहमद सिद्दिकी ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में शहर काजी ने मुसलमानों को नमाज का महत्व बताते हुए आग्रह किया कि शुक्रवार की नमाज घरों पर ही पढ़ी जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से देश पर आफत आई हुई है। ऐसे में हिन्दुस्तान की सरकार ने जो पाबंदियां लगाई है उसका पालन सभी को करना चाहिए। उन्होंने माना की मुसलमान के लिए नमाज फर्ज है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में नमाज को अपने घरों पर ही पढ़ा जाए। शहर काजी की इस अपील का शुक्रवार को असर भी देखा गया। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की दोनों प्रमुख शहांजहानी और अबकरी मस्जिद में भी नमाज में लोग एकत्रित नहीं हुए। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट परिसर और शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज में लोग एकत्रित नहीं हुई। अलबत्ता मस्जिदों के मौलवियों ने नमाज पढ़ी। मस्जिदों में जो कुछ मुसलमान एकत्रित हुए उन्होंने भी सोशल डिस्टेंस बनाए रखा।
पार्षद ज्ञान सारस्वत के पास ऐसी कई शिकायतें आई की मस्जिदों के मौलवियों को भोजन उपलब्ध होने में परेशनी हो रही है। चूंकि लॉक डाउन होने की वजह से लोग मस्जिदों तक नहीं आ रहे है, इसलिए मस्जिदों में रहने वाले मौलवियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों को देखते हुए पार्षद सारस्वत ने अनेक मस्जिदों में मौलवियों को दोनों समय का भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। सारस्वत ने कहा कि मस्जिद का कोई भी मौलवी उनके मोबाइल नम्बर 8058796562 पर सूचना देकर भोजन के पैकेट मंगवा सकता है।
रामायण धारावाहिक का प्रसारण:
कोरोना वायरस के प्रकोप के तहत देशव्यापी लॉक डाउन के अंतर्गत लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 28 मार्च से प्रात: 9 बजे तथा रात्रि 9 बजे से लोकप्रिय धारावाहिक रामायण का प्रसाण करने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि रामायण का प्रसारण पूर्व में 1987 में हुआ था, तब पूरे देश में यह धारावाहिक जबर्दस्त लोकप्रिय हुआ था। रामायण धारावाहिक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भगवान राम का किरादार निभाने वाले अरुण गोविल और रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी और सीता का अभिनय करने वाली दीपिका चिखालिया सांसद तक बन गए। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने कई अवसर पर कांग्रेस का प्रचार किया। इस धारावाहिक में हनुमान का किरदार पहलवान दारा सिंह ने किया था। शिक्षाविद् और अजमेर के गर्वमेंट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. दीपक मल्होत्रा ने रामायण धारावाहिक के प्रसारण का स्वागत करते हुए केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि लोगों को भारत की सनातन संस्कृति की जानकारी देने के लिए महाभारत और चाणक्य धारावाहिक का प्रसारण भी जल्द शुरू किया जाए।
(एस.पी.मित्तल) (27-03-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...