असम में राजस्थानियों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करवाने में फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीएमडी जगदीश चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए असम और केरल के दौरे पर हैं। इसी दौरान एक अप्रैल को असम की राजधानी गुवाहाटी में राजस्थानी समाज की ओर से सीएम गहलोत का शानदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उर्जा मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जीतेन्द्र सिंह आदि मंच पर उपस्थित रहे। असम में राजस्थानियों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत करवाने में फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीएमडी जगदीश चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। असम में बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी रहते हैं। असम के कारोबार पर राजस्थानियों का खास प्रभाव है। असम में रह रहे राजस्थानियों ने जगदीश चन्द्रा से खास लगाव है। सीएम का गुवाहटी में शानदार स्वागत हो, इसके लिए चंद्रा ने प्रमुख राजस्थानियों को एकजुट किया। शानदार स्वागत से सीएम गहलोत भी गदगद नजर आए। प्रवासी राजस्थानियों के साथ अच्छे संबंध होने के कारण ही जगदीश चंद्रा को भी मुख्यमंत्री और प्रदेश के मंत्रियों के साथ मंच पर बैठाया गया। इस अवसर पर चंद्रा ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान तेजी के साथ विकास कर रहा है। प्रवासी राजस्थानियों ने भी चंद्रा के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि असम में रह रहे राजस्थानी फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल को प्रमुखता के साथ देखते हैं; इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा के फर्स्ट इंडिया अखबार भी असम में पढ़ा जाता है। मुख्यमंत्री गहलोत ने भी इस बात पर आश्चर्य जताया कि उन्हें गुवाहटी में फर्स्ट इंडिया न्यूज अखबार पढ़ने को मिला है। गहलोत का कहना रहा कि फर्स्ट इंडिया में राजस्थान की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती है; इस अवसर पपर सीएमडी जगदीश चन्द्रा का कहना रहा कि देश में जहां जहंा भी राजस्थान के लोग रहते हैं, वहां वहां फर्स्ट इंडिया अखबार की मांग रहती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग अपने पुरुषार्थ से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में पहचान बनाए हुए है।

S.P.MITTAL BLOGGER (04-04-2021)

Website- www.spmittal.in

Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog

Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11

Blog- spmittal.blogspot.com

To Add in WhatsApp Group- 9602016852

To Contact- 9829071511

 

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...