प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक सूत्र में बंधाने का काम कर रहे है। राजस्थान भाजपा के संगठन महासचिव चन्द्रशेखर का अजमेर दौरा।

पिछले चार वर्ष से राजस्थान में भाजपा संगठन के केन्द्र बिन्दु ओर प्रदेश संगठन महासचिव चन्द्रशेखर 24व 25 दिसम्बर को अजमेर दौरे पर रहे। इस दौरान 25 दिसम्बर को भाजपा के युवा नेता अनीष मोयल के कचहरी रोड़ स्थित आवास पर मुझे चन्द्रशेखर से मुलाकात काने का अवसर मिला। मैंने जब राष्ट्र्ीय स्तर पर उनके विचार जानने चाहे तो चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले सात वर्षों से देश को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहें। यही वजह कि आज अन्तर्राष्ट्र्ीय मंच पर भारत एक मजबूत स्थिति में खड़्ा है। सबसे मजबूत काम तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए सीडीएस की नियुक्ति करना हैं। प्रदेशों में अलग अलग टैक्स व्यवस्था को समाप्त कर एक सामान टैक्स के लिए जीएसटी प्रणाली लागू की है। आधार कार्ड को बहुउननेशीय बनाया गया है। आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ा जा रहा है ताकि राष्ट््रव्यापी मतदाता सूची तैयार हो सके। वन नेशन वन राशन कार्ड का काम भी किया जा रहा है। चन्द्रशेखर ने की कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर इस प्रदेश को देश की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। 370 के हटने के बाद सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी रूकी है तथा पाकिस्तान से आंतकवाद की घुसपैठ भी कम हुई है। पहले हम देखते  थे कि पूर्वोत्तर राज्यों में माहौल अंशांत था लेकिन अब सेवनसिस्टर वाले इन राज्यों में शांति है। अलगाववादियों पर नियंत्रण किया गया है। असम में बोडो आन्दोलन हो यर फिर नागालैंड में नागा आन्दोलन। सभी जनजातियों की समस्याओं का समाधान देशहित में किया गया ीै। यानि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक शांति का माहौल बनाया गया है। चन्द्रशेखर ने कहा कि अपने ही देश में कोरोना की वैक्सीन बनाने और फिर सवासौ करोड़ देशवासियों को निशुल्क वैक्सीन लगाने में मामले में तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में इतिहास रच दिया है। भारत में हुए वैक्सीन के काम को अमेरिका और इंगलैण्ड जैसे विकसित देश भी अजूबा मान रहे। भारत सरकार ने न केवल देश में वैक्सीन उपलब्ध करवायी बल्कि जरूरतमंद देशों को भी दी। वैक्सीन का डेटा रिकार्ड में तो भारत ने कमाल ही कर दिया।वैक्सीन लगवाने वाले ही व्यक्ति का रजिस्ट्र्शेन किया गया है। वैक्सीन लगाने के तुरन्त बाद आन लाइन सार्टिफिकेट भी मिल रहा है। ऐसा दुनिया के किसी भी देश में नहीं हुआ। भारत में बनी वैक्सीन को दुनियाभर में मान्यता लिी है। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब अन्तर्राष्ट्र्ीय जगत में भारत की इतनी मजबूती दिख रही है। नरेन्द्र मोदी जहां भारत को एक सूत्र में बांध रहे हैं वही दशकों पुरानी समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा रहा है। हम सब जानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय नहीं होने से महिलाओं को कितनी परेशानी होती थी। शौच के लिए महिलाओं क ो अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज घर घर में शैचालय बन गए हैं। चूल्हे के जहरीले धूएं से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को रसोई गैस के कनेक्षन निशुल्क दिए गए है। और अब हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम युद्व स्तर पर किया जा रहा है। देश के प्रत्येक परिवार को आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है। असंगठित श्रमिकों का राष्ट्र्व्यापी रजिस्ट्र्शेन किया जा रहा है। हर चार माह में किसानों के बैंक अकांउट में मोदी सरकार दो हजार रूपये की राशि जमा करवा रही है। विपक्ष बार बार पहुंचता है कि मोदी सरकार ने सात वर्ष में क्या किया। इसका जवाब शहरी और ग्रामीण मतदाता दे रहा है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए देश के अस्सी करोड़ लोगों को प्रतिमाह पांच किलो अनाज निशुल्क दिया जा रहा है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। चन्द्रशेखर ने कहा कि अब विपक्ष के पास मोदी सरकार की आलोचना का कोई मुददा नहीं है, इसीलिए वह संसद को भी नहीं चलने देता। सरकार जब हर मुददे पर चर्चा को तैयार है तो फिर विपक्ष के सांसद संसद में हंगामा क्यों करते है। कांग्रेस जयपुर में तो मंहगाई के विरोध में रैली करती है जब संसद में मंहगाई पर चर्चा होती तो सदन को चलने नहीं दिया जाता। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। राजनीतिक कारणों से कांग्रेस की स्थिति कितनीखराब है इसका अंदाजा गंाधी परिवार को मार्च में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव से जग जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और जेपी नडडा के नेतत्व में भाजपा स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेत़त्व वाली कांग्रेस सरकार के विरोध में प्रबल जन विरोधी लहर है। गहलोत ने पिछले तीन वर्षों में केन्द्र सरकार की आलोचना करने के अलावा कोई काम नही किया है। 
S.P.MITTAL BLOGGER (26-12-2021)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9799123137To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...