गांधीवादी अशोक गहलोत के शासन में राजस्थान भर में खुली शराब की मॉडल स्मार्ट शॉप। 12 सौ और 2 हजार से अधिक कीमत वाली शराब ही स्मार्ट शॉप पर मिल सकेंगी। अजमेर के वैशाली नगर कांग्रेस नेता के कॉम्प्लेक्स में खुली स्मार्ट शॉप। किराया 3 लाख रुपए प्रतिमाह।

महात्मा गांधी ने शराब को एक सामाजिक बुराई मानते हुए कहा था, मुझे ऐसे स्कूल खोलना पसंद नहीं जो शराब की आय से संचालित होते हों। शराब से कमाई के बजाए न स्कूलों को बंद करना पसंद करता हंू। लेकिन अब राजस्थान में गांधीवादी छवि वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर जिले में शराब की मॉडल स्मार्ट शॉप खोल रहे हैं। राजस्थान में गहलोत ही वित्त और आबकारी मंत्री है। सरकार की योजना के मुताबिक प्रदेश के हर जिले में एक मॉडल स्मार्ट शॉप खोली जा रही है। एक हजार वर्ग फीट के शोम रूम में खुल रही इन स्मार्ट शॉप पर देसी और विदेशी ब्रांड की शराब मिलेंगी। लेकिन देसी शराब की एक बोतल 12 सौ रुपए से अधिक की होगी। इसी प्रकार विदेशी ब्रांड की एक लीटर की शराब 2 हजार रुपए से अधिक कीमत वाली होनी चाहिए। यानी गहलोत की इन स्मार्ट शॉप पर सस्ती शराब उपलब्ध नहीं होंगी। गली कूचों में चलने वाली शराब की दुकानों से स्मार्ट शॉप अलग होगी। इन स्मार्ट शॉप में ग्राहक शॉप के अंदर जाकर अपनी मन पसंद शराब देख कर और खरीद सकता है। जिस प्रकार मॉल में ग्राहकों को सामग्री देखने की सुविधा होती है, उसी प्रकार इन स्मार्ट शॉप पर शराबी ग्राहक शराब के ब्रांड देख सकेंगे। यदि किसी शराबी को ब्रांड पसंद न आए तो वह बिना खरीदे ही बाहर आ सकता है। गहलोत की यह स्मार्ट शॉप वातानुकूलित होंगी। सरकार ने सभी स्मार्ट शॉप का डिजाइन भी निर्धारित किया है। इस डिजाइन के अनुरूप ही शॉप को तैयार करना होगा। स्मार्ट शॉप पांच वर्ष की अवधि के लिए दी गई है। महिलाएं भी इन स्मार्ट शॉप पर जाकर आसानी से शराब खरीद सकती है। चूंकि एक जिले में एक मॉडल शॉप खोली गई, इसलिए इसकी लाइसेंस फीस भी बहुत ज्यादा है। लाइसेंस फीस अधिक वसूलने के कारण सरकार की ओर से कहा गया है कि ऐसे अनेक ब्रांड होंगे जो गली कूचों में चलने वाली शराब की दुकानों पर नहीं मिलेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार पर्यटन स्थल माउंट आबू में खुली स्मार्ट शॉप की लाइसेंस फीस प्रदेश भर में सर्वाधिक है। इन स्मार्ट शॉप के बाहर कार आदि वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी अनिवार्य की गई है। सूत्रों के अनुसार द लिकर मार्ट समूह ने सबसे ज्यादा स्मार्ट शॉप हासिल की है। अजमेर में भी उसी समूह ने वैशाली नगर में स्मार्ट शॉप की शुरुआत की है। जिस कॉम्प्लैक्स में स्मार्ट शॉप खोली गई है, उसके मालिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गोयल हैं।  पूर्व में इस स्थान पर रॉयल इनफिल्ड दुपहिया वाहन की बिक्री होती थी, लेकिन अब दो हजार रुपए से महंगी शराब की बोतल इस स्थान पर उपलब्ध है। सूत्रों के अनुसार इस स्थान का किराया प्रतिमाह तीन लाख रुपए का है। सरकार के मापदंड के अनुसार इस स्मार्ट शॉप पर बहुत आसानी से देसी विदेशी ब्रांड उपलब्ध हो रहे हैं। अजमेर की स्मार्ट शॉप की लाइसेंस फीस 24 लाख रुपए वार्षिक है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (17-09-2022)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...