- Next story केकड़ी पालिका के अध्यक्ष पद के कांग्रेसी उम्मीदवार अनिल मित्तल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई। केकड़ी के भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम पर पूर्व मंत्री रघु शर्मा 50 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा करेंगे। सिंधी समुदाय को पाकिस्तानी कहने पर पहले ही हो चुका है मुकदमा। ============== अजमेर के केकड़ी नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद के कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल मित्तल की गिरफ्तारी पर 20 सितंबर की रात को हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की ओर से कहा गया है, मित्तल और कांग्रेस के अन्य पार्षदों को बिना किसी बाधा के 21 सितंबर को मतदान करने दिया जाए। मित्तल के विरुद्ध भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने 20 सितंबर को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अनिल मित्तल भाजपा के पार्षदों को प्रलोभन दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि मित्तल को गिरफ्तार करने के लिए रात को तलाशी अभियान भी चलाया गया। लेकिन इसी बीच एडवोकेट आरपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। मुख्य न्यायाधीश की विशेष अनुमति के बाद जस्टिस अनूप दंड ने मामले की सुनवाई की और रात को ही मित्तल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट की इस कार्यवाही के दौरान केकड़ी के पूर्व विधायक रघु शर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। मानहानि का मुकदमा: अजमेर के केकड़ी के पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे रघु शर्मा, भाजपा के मौजूदा विधायक शत्रुघ्न गौतम पर 50 करोड़ रुपए के मानहानि का मुकदमा करेंगे। रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान विधायक गौतम ने सार्वजनिक तौर पर कह रहे है कि केकड़ी में पार्षदों के टिकट कांग्रेस के नेताओं ने 3 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। रघु शर्मा ने कहा कि विधायक गौतम का यह कथन झूठा और निराधार है। केकड़ी में गहन जांच पड़ताल और जिताऊ स्थिति को देखते ही टिकट दिए गए। यही वजह रही कि 40 में से 20 उम्मीदवार कांग्रेस के विजयी हुए। अब केकड़ी में पालिकाध्यक्ष भी कांग्रेस का बन रहा है,इसलिए विधायक गौतम बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि विधायक गौतम ने अपने झूठ कथन के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो वह जल्द ही 50 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा अदालत में दायर करेंगे। पहले भी हो चुका है मुकदमा: नगर पालिका के चुनाव में सिंधी समुदाय के लोगों को पाकिस्तानी कहने पर विधायक गौतम के विरुद्ध हाल ही में अदालत में एक वाद दायर किया है। एडवोकेट मनोज आहूजा की ओर से दायर इस वाद में कहा गया है कि विधायक गौतम की यह टिप्पणी संपूर्ण सिंधी समाज की छवि खराब करने वाली है। आहूजा ने अदालत में विधायक गौतम का वीडियो भी प्रस्तुत किया है। वाद में विधायक गौतम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। इस वाद के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414434927 पर मनोज आहूजा से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story विद्या भारती के 13 हजार और निजी स्कूलों में एक करोड़ से ज्यादा छात्र और अभिभावक 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे पूरा वन्देमातरम का गायन करेंगे। यह विश्व रिकॉर्ड बनेगा। ============== वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम गीत एक लय और एक साथ गायन के लिए अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती ने एक अनूठी पहल की है। देशभर में विद्या भारती के 13 हजार से ज्यादा विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 30 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। विद्या भारत की पहल पर देश भर के सभी 13 हजार विद्यालयों के साथ साथ निजी क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में भी 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे वंदे मातरम गीत का गायन होगा। इसमें छात्रों के अभिभावक और क्षेत्र के सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग भी भाग लेंगे। यानी कोई भी नागरिक विद्या भारती और संबंधित निजी स्कूलों में पहुंचकर वंदे मातरम गीत का गायन कर सकता है। विद्या भारती के अजमेर स्थित आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र उबाना ने बताया कि देश की आजादी के आंदोलन में वंदे मातरम गीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वतंत्रता सेनानियों ने इस गीत को गाकर ही अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाया। आज भी यह गीत देश के हर नागरिक को देशभक्ति की प्रेरणा देता है। किन्हीं कारणों से आजादी के बाद वंदे मातरम गीत के सिर्फ दो छंद का ही गायन हुआ। जबकि पूरे गीत में 6 छंद है। हाल ही में वंदे मातरम गीत के लिए एक कानून भी बनाया गया है। अब सरकारी समारोह में वंदे मातरम गीत का गायन अनिवार्य हो गया है। 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे विद्या भारती के सभी विद्यालयों में पूरा गीत गाया जाएगा। इसके लिए देश भर के विद्यालयों में विशेष प्रबंध किए गए है। विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। राजस्थान में विद्या भारती के एक हजार विद्यालय हैं, इनमें 6 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं, इस कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9166213003 पर भूपेंद्र उबाना से ली जा सकती है। सभी 6 छंद वाला वंदे मातरम: छंद 1 वन्दे मातरम्। सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम्, शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम्॥ छंद 2 शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीम्, फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीम्। सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्, सुखदां वरदां मातरम्॥ वन्दे मातरम्॥ छंद 3 कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले, द्विसप्तकोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले, के बोले मा तुमि अबले। बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं, रिपुदलवारिणीं मातरम्॥ वन्दे मातरम्॥ छंद 4 तुमि विद्या तुमि धर्म, तुमि हृदि तुमि मर्म, त्वं हि प्राणाः शरीरे। बाहुते तुमि मा शक्ति, हृदये तुमि मा भक्ति, तोमारै प्रतिमा गडि मन्दिरे-मन्दिरे॥ वन्दे मातरम्॥ छंद 5 त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी, कमला कमलदलविहारिणी, वाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वाम्। नमामि कमलाम अमलाम अतुलाम, सुजलां सुफलां मातरम्॥ वन्दे मातरम्॥ छंद 6 श्यामलाम् सरलाम् सुस्मिताम् भूषिताम्, धरणीम् भरणीम् मातरम्॥ वन्दे मातरम्॥ S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
-
21 Sep, 2026
