नव संवत्सर पर अजमेर के प्रमुख चौराहों पर सजावट व स्वगात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा की ओर से 2081 पौधे बांटे गए। चेटीचंड जुलूस में ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर 900 केसरिया साफे बांधे जाएंगे।

नव संवत्सर के अवसर पर 9 अप्रैल को अजमेर के प्रमुख चौराहों पर सजावट की गई। चौराहों से गुजरने वाले लोगों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लोगों को नीम की पत्ती और मिश्री से मुंह मीठा करवाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े बीस से भी ज्यादा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नववर्ष का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नव संवत्सर समारोह समिति अजयमेरु के संरक्षण सुनील दत्त जैन और अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुरूप नववर्ष के पहले दिन का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। केसरिया रंग से चौराहों को सजाने से शहरभर का माहौल केसरिया हो गया। उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह को देखते हुए जाहिर था कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग हिंदू कैलेंडर के अनुरूप ही नववर्ष मनाने को उत्सुक हे। इससे पहले 8 अप्रैल को रीजनल कॉलेज स्थित चौपाटी पर विक्रम मेले का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर भारत माता का चित्र और नौ देवियों का सजीव चित्रण किया गया। बच्चों के लिए निशुल्क खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई। नववर्ष के कार्यक्रमों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9828171560 पर निरंजन शर्मा से ली जा सकती है। 
2081 पौधों का वितरण:
हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष विक्रम संवत 2081 है। इस महत्व को देखते हुए ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा राजस्थान की ओर से 2081 पौधों का वितरण भी किया। संस्था के प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर सुशील बिस्सू और अतिरिक्त महामंत्री प्रोफेसर नारायणलाल गुप्ता ने बताया कि अजमेर के क्लॉक टावर और गवर्नमेंट कॉलेज चौराहों पर पौधों के वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। पौधों का वितरण शुभारंभ प्रात: 9 बजे क्लॉक टावर चौराहे पर संपादक ब्लॉगर एसपी मित्तल की ओर से किया गया। बिस्सू और गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधों को लगातार नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। देश भर में संस्था के 12 लाख से भी अधिक सदस्य हैं जो हिंदू पंचांग के अनुरूप सामाजिक धार्मिक गतिविधियां करते हैं। 9 अप्रैल के पौधा वितरण कार्यक्रम में डॉ. सुभाष चंद, डॉ. अनिल दाधीच, डॉ. सुरेंद्र अरोड़ा, डॉ. अनूप आत्रे, डॉ. एलडी सोनी, अतुल अग्रवाल, अतुल शर्मा, कमलेश रावत, दिलीप गेना, अनिल गुप्ता, कितना राम महिया, ब्रजकिशोर, अनिल गोखरु, गजेन्द्र, मोहन, उमेश दत, पवन चंचल, सत्येन्द्र जैन, आदित्य शर्मा, मनोज यादव, मनोज बहरवाल, जितेन्द्र मारोठिया, धीरज पुरी, संजय तोमर आदि भी उपस्थित रहे। 
900 केसरिया साफे:
चेटीचंड पर्व के अवसर पर 10 अप्रैल को अजमेर में निकलने वाले सिंधी समुदाय के जुलूस में शामिल लोगों के सिर पर केसरिया रंग के साफे बांधे जाएंगे। अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह के प्रमुख खादिम सैयद अब्दुल गनी गुर्देजी और मौला अली कमेटी के सदस्य यासिर गुर्देजी, जकरिया गर्दुेजी, अली अब्बास, अली दुजाना, गौस गजनवी आदि ने बताया कि चेटीचंड का जुलूस 10 अप्रैल को जब ख्वाजा साहब की दरगाह के सामने से गुजरेगा तभी 900 केसरिया रंग के साफे बांधे जाएंगे। गुर्देजी ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से सामाजिक सौहार्द की इस परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं। जुलूस में शामिल लोगों के सिर पर जब केसरिया साफे बांधे जाते हैं तब दरगाह के बाहर का माहौल सद्भावना पूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह को भी साम्प्रदायिक सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। इस कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829071897 पर गनी गुर्देजी से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (09-04-2024)

Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...