जिन नरेंद्र मोदी ने देश को इतना मजबूत किया उन्हें जेल में डालने की तैयारी । देशवासियों को इस खतरनाक सोच को समझना चाहिए। ऐसी सोच नहीं चाहती कि भारत मजबूत बने।

लालू प्रसाद यादव की बेटी और आरजेडी की राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने का अवसर मिलेगा तो नरेंद्र मोदी को जेल में डाल दिया जाएगा। सब जानते हैं कि बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को अदालतों से सजा मिल चुकी है। भूमि के बदले रेलवे में नौकरी देने के घोटाले में लालू प्रसाद यादव, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, पुत्रियां आदि भी आरोपी है और मौजूदा समय में जमानत पर है। जिस परिवार पर भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोप हो, वो परिवार यदि नरेंद्र मोदी को जेल में डालने की घोषणा कर रहा है, तो इससे देश विरोधी सोच की खतरनाक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सब जानते हैं कि मोदी ने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए पिछले दस वर्षों में देश को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज आर्थिक दृष्टि से भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। जिस पाकिस्तान से आतंकियों के दम पर हमारे जम्मू कश्मीर पर कब्जा कर लिया था, आज उस जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद को समाप्त किया। युद्ध ग्रस्त देशों से भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी करवा कर मोदी ने दुनिया में भारत की नई और मजबूत पहचान बनाई। आज पाकिस्तान के आतंरिक हालात गृहयुद्ध जैसे है। जो चीन हमें हमेशा डरता था, वह चीन अब डरने लगा है। अमेरिका और रूस जैसी महाशक्ति भी भारत से मित्रता करने को उत्सुक है। जम्मू कश्मीर से जब अनुच्छेद 370 को हटाया गया था, तब पाकिस्तान को अधिकांश मुस्लिम देशों का समर्थन नहीं मिला। असल में मुस्लिम देशों को भी पता है कि भारत में रहने वाला मुसलमान बिना किसी भेदभाव के बहुत आराम से रह रहा है। देश की इतनी मजबूत स्थिति होने के बाद भी यदि नरेंद्र मोदी को जेल में डालने की घोषणा की जा रही है तो इस सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है। असल में यही सोच नहीं चाहती कि भारत एक मजबूत देश बने। ऐसी सोच 2014 से पहले वाला भारत चाहती है, जिसमें भ्रष्टाचार, आतंकवाद और परिवारवाद चरम पर था। राजनीति में भ्रष्टाचार करने की खुली छूट थी। देश के प्राकृतिक संसाधनों को कौडिय़ों के भाव बेचा जा रहा था। लालू प्रसाद यादव ने बिहार का मुख्यमंत्री रहते हुए चारा घोटाला किया तो फिर रेल मंत्री रहते हुए नौकरी का लाल देकर दिल्ली और पटना में गरीबों की जमीन हड़प ली। आज जिन नेताओं पर कार्यवाही हो रही है उन सभी ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। नरेंद्र मोदी के शासन में यह पहला अवसर है, जब नेताओं को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर जेल में डाला जा रहा है। स्वाभाविक है कि ऐसी कार्यवाही से भ्रष्टाचार नेता एकजुट होंगे। जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, उन्होंने ही इंडिया गठबंधन बनाया है ताकि मोदी को सत्ता से बाहर किया जा सके। मीसा भारती ने सही कहा है कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी को जेल में डाल दिया जाएगा। अब देशवासियों को देश विरोधी और देश को मजबूत करने वाली सोच को समझना चाहिए। एक तरफ इंडिया गठबंधन में सनातन धर्म को समाप्त करने वाली सोच है तो वहीं मोदी के नेतृत्व वाले गठबंधन में अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाली सोच है। जो लोग सनातन धर्म को मानते हैं कि उन्हें भी सनातन विरोधी सोच को समझने की जरूरत है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (12-04-2024)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...