मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर जाने से ही किशनगढ़ में हालात बिगड़े। तीन दिन में दूसरी बड़ी घटना। इससे हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
by admin · June 21, 2024
मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर जाने से ही किशनगढ़ में हालात बिगड़े।तीन दिन में दूसरी बड़ी घटना। इससे हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है।==============राजस्थान की मार्बल नगरी किशनगढ़ के निकट बबायचा गाँव में हुए सांप्रदायिक विवाद का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 19 जून को किशनगढ़ शहर की सड़क पर मांस के टुकड़े पड़े होने की घटना से माहौल बिगड़ गया। गुस्साए लोग जब कसाई मोहल्ला की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी। जो विवाद मांस के टुकड़ों से शुरू हुआ था, वह पुलिस और आम लोगों के बीच हो गया। पुलिस ने मांस के टुकड़े बिखरने वाले बुंदू खान को गिरफ्तार कर लिया है। अजमेर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई का कहना है कि बुंदू खान के इरादों की जांच पड़ताल की जाएगी। फिलहाल आरोपी ने स्वीकारा है कि मांस की थैली मोटर साइकिल पर लेकर जा रहा था, तभी थैली गिर गई। बाइक से थैली गिरने की जानकारी आरोपी को नहीं हुई। बुंदू खान के कथन में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन मांस के टुकड़ों से उपजे विवाद से हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस यदि गुस्साए लोगों को नहीं रोका तो कसाई मोहल्ले में बड़ा हादसा हो सकता था। सवाल उठता है कि आखिर छोटी छोटी घटनाओं को लेकर सांप्रदायिक तनाव क्यों हो जाता है? किशनगढ़ शहर में हुई इस घटना के पीछे बाबयचा गांव में हुई घटना को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। बबाचया में कुछ मुस्लिम युवकों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और लज्जा भंग करने का प्रयास भी किया। बबाचया की घटना के विरोध में 18 जून को किशनगढ़ बंद रहा। बबायचा की घटना से गुस्साए लोगों ने मांस के टुकड़ों को लेकर जबरदस्त विरोध जताया। तीन दिन में दूसरी घटना बताती है कि देश के हालात कितने चिंताजनक है। जब भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं होती हे, तब शांति समितियों के सदस्यों बेअसर हो जाते हैं। समिति के सदस्य घटना को रोकने में सफल नहीं हो पाते। लेकिन घटना के बाद पुलिस थाने से लेकर कलेक्टर के कक्षा तक सौहार्द की बातें की जाती है। S.P.MITTAL BLOGGER (20-06-2024)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511
You may also like...
- Next story 1200 साल पहले जिस आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय को आग लगाकर नष्ट किया, उसी नालंदा के नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह होती है राष्ट्र और अपनी संस्कृति की सेवा।
- Previous story आतंकी संगठन आईएसआईएस की धमकी के मद्देनजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ पर सख्त नजर रखी जाए। पाकिस्तान की टीम अमेरिका के लिए चुनौती। भारत के साथ 9 जून को होगा मैच। आतंकी ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में ही मारा था।
-
28 Jun, 2026
-
28 Jun, 2026
-
27 Jun, 2026
-
27 Jun, 2026
-
27 Jun, 2026
-
28 Jun, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
28 Jun, 2026
-
28 Jun, 2026
-
27 Jun, 2026
-
27 Jun, 2026

