पंजाब में किसानों पर बुलडोजर चलाने पर भी क्यों चुप है राहुल गांधी और ममता बनर्जी। जिस पंजाब पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में लाचारी दिखाई, उसी पुलिस ने किसानों के तंबू उखाड़ दिए।

19 मार्च की रात को पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू और खनौरी पर बैठे किसानों पर पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। किसानों ने जो टेंट लगा रखे थे, उन्हें बुलडोजर से उखाड़ दिया। यहां तक कि पक्के निर्माण भी ध्वस्त कर दिए। जगजीत सिंह बल्लेवाला, श्रवण सिंह पंढेर जैसे किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने किसानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बॉर्डर पर दुबारा से आए तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह वही पंजाब पुलिस है, जिसने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा प्रस्तुत कर कहा था कि हम बॉर्डर से किसानों को नहीं हटा सकते। यदि जबरन हटाने की कोशिश की तो हिंसा हो सकती है, लेकिन उसी पंजाब पुलिस ने 19 मार्च की रात को किसानों पर बुलडोजर चला दिया। असल में किसान नेता अब पंजाब सरकार से प्रदेश में कृषि नीति बनाने की मांग कर रहे थे। किसान जब तक केंद्र सरकार से एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग कर रहे थे, तब तक तो पंजाब पुलिस ने हरियाणा की सीमा पर किसानों को बैठे रहने की छूट दे दी, लेकिन जब किसानों  ने पंजाब में कृषि नीति बनाने की मांग की तो पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। पंजाब कि किसान जब केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, तब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना समर्थन दे रही थी, लेकिन अब जब पंजाब पुलिस ने किसानों पर बुलडोजर चला दिया है, तब राहुल गांधी और ममता बनर्जी चुप है। सब जानते हैं कि पंजाब में भगवत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस समय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में ही निवास कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि केजरीवाल के निर्देश पर ही किसानों पर बुलडोजर चलाया गया है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (20-03
-2025)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...