राजस्थान के राज्यपाल बागड़े ने कांग्रेसियों, वामपंथियों और हनुमान बेनीवाल को एक साथ जवाब दिया। आमेर की राजकुमारी जोधा का विवाह अकबर के साथ नहीं हुआ।

29 मई को राजस्ािान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उदयपुर में महाराणा प्रताप की जयंती के समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए राज्यपाल बागड़े ने कहा कि यह धारणा गलत है कि राजस्थान के आमेर की राजकुमारी जोधा का विवाह मुगल शासक जलालुद्दीन अकबर के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि अकबर ने अपनी जीवनी लिखवाई जिसे अकबरनामा कहा जाता है। लेकिन इस अकबनामे में भी राजकुमारी जोधा के साथ विवाह का कोई उल्लेख नहीं है। कुछ लोगों ने इतिहास को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया है, लेकिन अब धीरे धीरे पुरानी गलतियों को सुधारा जा रहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अकबर ने अपने  दरबारी अबुल फजल से जो जीवनी लिखवाई उसमें 116 लघु चित्र भी रहे। भारत में 1556 से लेकर 1605 तक अकबर का शासन रहा, लेकिन संपूर्ण जीवनी में कहीं भी जोधा के साथ विवाह की बात नहीं लिखी गई। लेकिन आजादी के बाद और उससे पहले कांग्रेसी और वामपंथी विचारधारा के लेखकों ने अकबर का विवाह आमेर की राजकुमारी जोधा के साथ होना लिखा। बाद में इस झूठे कथन को सही मान लिया गया। यही वजह रही कि राज्यपाल बागड़े ने कहा कि यदि अकबर का विवाह जोधा के साथ होता तो अकबरनामा में उल्लेख किया जाता। जानकारों के अनुसार राजा भारमल ने एक दासी की बेटी के साथ अकबर का विवाह कराया था। इस विवाह को ही राजकुमारी जोधा के साथ जोड़ दिया गया। वामपंथी और कांग्रेसियों के लिखे को सही मानते हुए ही पिछले दिनों नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी कहा कि राजस्थान की अधिकांश रियासतों ने मुगलों से कोई लड़ाई नहीं लड़ी। लड़ाई लड़ने के बजाए बेटियों की शादी करवा रिश्तेदारी कर ली। लेकिन 29 मई को राज्यपाल बागड़े ने कांग्रेसियों, वामपंथियों और हनुमान बेनीवाल को एक साथ जवाब दे दिया। 

S.P.MITTAL BLOGGER (30-05-2025)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...