भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन। राहुल गांधी अभी भी हाफ बांह की टी शर्ट पर कायम।

देश की राजनीति के लिए यह अफसोसनाक खबर है कि 14 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे जालंधर के कांग्रेस के 75 वर्षीय सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया। राहुल की यात्रा 14 जनवरी को सुबह सुबह जब पंजाब के लुधियाना से फगवाड़ा के लिए रवाना हुई तब पंजाब का तापमान मात्र 6 डिग्री था, लेकिन 75 वर्षीय सांसद चौधरी को भी राहुल गांधी के साथ पैदल चलना पड़ा। चौधरी थोड़ी दूर ही चले। रास्ते में चलते चलते ही अचानक गिर पड़े। चौधरी को तत्काल एंबुलेंस में फगवाड़ा के अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही यात्रा को स्थगित कर राहुल गांधी भी फगवाड़ा के अस्पताल पहुंच गए। राहुल ने भी सांसद चौधरी के निधन पर दुख पकड़ किया है। माना जा रहा है कि 75 वर्ष की उम्र और कड़कड़ाती ठंड में सुबह सुबह पैदल चलने के कारण चौधरी को हार्ट अटैक हुआ जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। हालांकि सांसद चौधरी ने गर्म कपड़े पहने हुए थे, लेकिन फिर भी उनका शरीर सुबह की ठंड को बर्दाश्त नहीं कर सका। 
राहुल अभी भी टी शर्ट पर कायम:
14 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का 120वां दिन रहा। राहुल ने कन्याकुमारी से जब यात्रा शुरू की थी, तब गर्मी का मौसम था, लेकिन यात्रा जब राजस्थान और दिल्ली पहुंची तो उत्तर भारत में भीषण ठंड शुरू हो गई थी। तब राहुल गांधी की हाफ बांह की टी शर्ट पर सवाल खड़े किए गए। तब राहुल गांधी ने कहा कि उनका शरीर जब तक ठंड को बर्दाश्त कर रहा है, तब तक वे टीशर्ट ही पहने रहेंगे। 14 जनवरी को भी 6 डिग्री के तापमान में राहुल गांधी हाफ बांह की टी शर्ट में ही पैदल चलते नजर आए। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल की यात्रा 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने के साथ संपन्न होगी। यानी आने वाले दिनों में यह यात्रा भीषण ठंड के दौर से गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ किस उम्र के व्यक्ति चले इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस के सांसद, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों को राजनीतिक कारणों से यात्रा में साथ चलना ही होता है। राहुल गांधी कई बार तेज चलने के साथ साथ दौड़ भी लगाते हैं। 

S.P.MITTAL BLOGGER (14-01-2023)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9929383123To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...