आखिर ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता क्यों होने लगी?
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मानने से इंकार करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब नरेंद्र मोदी की चिंता होने लगी है। 8 अक्टूबर को एक बयान में ममता ने मोदी को सलाह दी है कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सावधान रहे, क्योंकि अमित शाह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार करते हैं। ममता ने मोदी को सलाह दी कि वह शाह पर अंधा विश्वास न करे। ममता को आशंका है कि एक दिन अमित शाह मीर जाफर की तरह मोदी के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। सवाल उठता है कि ममता बनर्जी को मोदी की चिंता क्यों हो रही है? ममता तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानती है। ममता ने ऐसा बयान सार्वजनिक तौर पर दिया है। असल में ममता बनर्जी इस तरह का बयान देकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच शक पैदा करना चाहती है, जबकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि मोदी और शाह के बीच कभी भी गलतफहमी नहीं हो सकती। दोनों के बीच बेहतर तालमेल है। अमित शाह जो भी फैसले लेते हैं, उनमें मोदी की सहमति होती है। भले ही सरकार में अमित शाह सबसे ताकतवर मंत्री हो, लेकिन वे हमेशा मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते है। अमित शाह ने देश के आंतरिक हालातों को बेहतर तरीके से संभाला है। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी बेफ्रिक होकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। देश में विपरीत हालातों को नियंत्रित करने में अब अमित शाह को अच्छा अनुभव हो गया है। सब जानते हैं कि ममता बनर्जी की वजह से पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। ऐसे में अमित शाह बड़ी समझदारी से बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती करवा रहे है। ममता और उनके कट्टरपंथी समर्थकों पर थोड़ा बहुत नियंत्रण अमित शाह की वजह से ही हो रहा है। ममता बनर्जी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच शक पैदा नहीं कर सकती है।
S.P.MITTAL BLOGGER (09-10-2025)Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

