क्या अशोक गहलोत के माफी मांगने बगैर सचिन पायलट से सुलह हो सकती है? फोटो खींचने से क्या होता है?

22 अप्रैल को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी भवन में कांग्रेस की ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी भाग लिया। इंदिरा गांधी भवन में अशोक गहलोत ने जब प्रवेश कर रहे थे, तभी सचिन पायलट भी आ गए। पायलट को देखकर गहलोत ने हाथ पकड़ लिया और फोटोग्राफरों से कहा कि हम दोनों का फोटो खींच लो। बाद में यह मत कहना कि हम दोनों में सुलह नहीं है। अशोक गहलोत इससे पहले भी मीडिया के सामने सचिन पायलट से मित्रवत व्यवहार करते रहे है। गहलोत का तो यहां तक कहना है कि मीडिया वाले ही हम दोनों में विवाद की खबरें प्रकाशित करते हैं। अशोक गहलोत, सचिन पायलट के साथ भले ही कितना भी मित्रवत व्यवहार दिखाए, लेकिन सवाल उठता है कि क्या गहलोत के माफी मांगे बगैर पायलट के साथ सुलह हो सकती है? सब जानते हैं कि वर्ष 2020 में जब डिप्टी सीएम रहते सचिन पायलट कांग्रेस के 18 विधायकों के साथ दिल्ली चले गए , तब गहलोत ने सार्वजनिक तौर पर पायलट को गद्दार, मक्कार, धोखेबाज आदि कहा। यहां तक आरोप लगाया कि दिल्ली जाने वाले विधायक भाजपा से 35-35 करोड़ रुपए ले रहे हैं। यह बात अलग है कि दिल्ली से आकर पायलट के विधायकों ने गहलोत सरकार का ही समर्थन किया। पायलट को आज तक इस बात की पीड़ा है कि गहलोत ने उन्हें गद्दार, धेखेबाज और मक्कार कहा है। लेकिन गहलोत ने आज तक भी अपने शब्दों के लिए पायट से माफी नहीं मांगी है। पायलट के समर्थकों का कहना है कि गहलोत जब तक मापफी नहीं मांगेंगे तब तक मन से सुलह नहीं हो सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER ( 23-04-2026)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...