- Next story राजस्थान में कार्मिकों को सेवानिवृत्ति पर नहीं मिल रही राशि। चिकित्सा विभाग में तो पांच माह तक का विलंब। ============== सरकार का नियम तो यही है कि राज्य कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के साथ ही भविष्य निधि (ईपीएफ), ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण आदि की राशि मिल जाए। ताकि सेवानिवृत्ति के बाद संबंधित कार्मिक अपने भविष्य की योजना बना सके,लेकिन इसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाएगा कि राजस्थान में राज्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के साथ पीएफ, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके लिए कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के बाद चार-पांच माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तो पांच माह का इंतजार है। जिन कर्मचारियों ने 30 से लेकर 36 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी, उन्हें अपने ही पैसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इनमें सरकार के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। सेवानिवृत्ति के समय कर्मियों को भुगतान होने के संबंध में कहा जा रहा है कि सरकार के खजाने में पैसा नहीं है। सरकार के पास जब पैसों का जुगाड़ हो जाता है, तब सेवानिवृत्त कर्मियों को बकाया राशि का भुगतान किया जाता है। खजाने में पैसा नहीं होने के कारण ही कर्मियों को पांच-पांच माह इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे अनेक कार्मिक हैं जिन्होंने सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली राशि को लेकर योजना बनाई, लेकिन राशि नहीं मिलने के कारण ऐसी योजना सफल नहीं हो पा रही। कार्मिकों का कहना है कि ऐसी सरकार को काम से कमस सेवानिवृत्ति के एक माह के अंदर अंदर बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए। बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से कर्मियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की छवि भी खराब हो रही है7 मुख्यमंत्री शर्मा स्वयं शिकायत विवरण सेंटर पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। लेकिन कर्मियों की सेवानिवृत्ति के समय भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री शर्मा भी चुप हैं। S.P.MITTAL BLOGGER ( 02-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
- Previous story मृतक डकैत जगन गुर्जर के प्रकरण में अजमेर कांग्रेस के नेताओं ने सकारात्मक भूमिका निभाई। ============= राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चंबल नदी के किनारे के जंगलों में कभी आतंक मचाने वाले कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या 29 जून को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में कर दी गई। इस हत्या के बाद अजमेर में जो हालात उत्पन्न हुए उसमें प्रशासन के समक्ष कानून व्यवस्था की स्थिति खड़ी हो गई। 30 जून को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्या में जगन गुर्जर के परिजन और गुर्जर समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में ही जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी। आसाराम ने कहा कि वह जगन गुर्जर का खून है और उसे हत्यारों को जेल के अंदर और बाहर भी मारना आता है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में ही अजमेर के कांग्रेस नेता शिव प्रकाश गुर्जर, एडवोकेट हरिसिंह गुर्जर, पार्षद नौरत गुर्जर, हरचंद खटाणा आदि ने सकारात्मक भूमिका निभाई। इन कांग्रेसियों ने जगन गुर्जर के परिजन और प्रशासन के बीच मध्यस्थ का काम किया। कांग्रेस नेताओं की भूमिका से ही आम सहमति बनी कि हत्या की न्यायिक जांच करवाई जाएगी। साथ ही मृतक जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पप्पू गुर्जर को पैरोल भी दी जाएगी। इस सहमति के बाद ही 30 जून की शाम को जगन गुर्जर के शव का पोस्टमार्टम हुआ और रात को ही शव को धौलपुर स्थित पैतृक गांव ले जाया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई को पैतृक गांव में ही जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यहां उल्लेखनीय है कि जिन परिस्थितियों में 29 जून को अजमेर की जेल में जगन गुर्जर की हत्या हुई उसको लेकर अब अनेक सवाल उठ रहे हैं। हाई सिक्योरिटी जेल में ीाी यदि कैदी सुरक्षित नहीं है तो फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठते ही हैं। गंभीर बात तो यह है कि जेल की जिस बैरक में जगन गुर्जर बंद था, उसमें कैमरा भी लगा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी एक मामूली अपराधी विष्णु ने जगन गुर्जर जैसे कुख्यात डकैत की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। यही वजह है कि परिजन को हत्या के पीछे बड़ी साजिश नजर आ रही है। परिजन का कहना है कि मामूली अपराधी विष्णु इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता। S.P.MITTAL BLOGGER ( 01-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511
-
12 Jul, 2026
-
12 Jul, 2026
-
12 Jul, 2026
-
10 Jul, 2026
-
10 Jul, 2026
-
12 Jul, 2026
-
Extended Opportunity says:After Generating Millions Online, I've Created A Foolproof Money Making System,...
-
Extended Opportunity says:
-
http://bet-promokod.ru says:
More
Archives
-
12 Jul, 2026
-
12 Jul, 2026
-
12 Jul, 2026
-
10 Jul, 2026
