मात्र ढाई वर्ष में अजमेर कांग्रेस के सबसे बड़े और मजबूत नेता बन गए विधायक विकास चौधरी। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने राहुल गांधी के समक्ष खूब प्रशंसा की। अपनी राजनीतिक सफलता से उत्साहित विकास चौधरी 2 जुलाई को जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। ================================ ढाई वर्ष पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विकास चौधरी को लेकर किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वे कांग्रेस की राजनीति में इतने सफल हो जाएंगे। कांग्रेस में शामिल होते ही विकास चौधरी को अजमेर जिले के किशनगढ़ से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। विकास चौधरी भले ही 2018 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर किशनगढ़ से चुनाव हार गए हो, लेकिन 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। विधायक बनने के बाद चौधरी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कांग्रेस की राजनीति में तेजी से दौड़ लगा दी। चूंकि विकास चौधरी अजमेर जिले में कांग्रेस के एक मात्र विधायक थे, इसलिए पूरी कांग्रेस चौधरी पर ही निर्भर हो गइ्र। यही वजह रही कि चौधरी को अजमेर देहात कांग्रेस का जिला अध्यक्ष भी बना दिया गया। राजनीति में चौधरी को तेजी से आगे बढ़ाने में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भले ही डोटासरा, चौधरी को आगे बढ़ा रहे हों, लेकिन विकास चौधरी के संबंध पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से भी है। इन ढाई वर्षों में विकास चौधरी अजमेर जिले में कांग्रेस के सबसे बड़े और मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं। मौजूदा समय में विकास चौधरी के मुकाबले अजमेर में कांग्रेस का कोई नेता नहीं है। राहुल के समक्ष प्रशंसा: हाल ही में पुष्कर के एक रिसोर्ट में राजस्थान और दिल्ली के कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का दस दिवसीय शिविर हुआ। शिविर के अंतिम दिन लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी आए। राहुल गांधी के समक्ष प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने विधायक चौधरी की खूब प्रशंसा की। डोटासरा ने कहा कि पूरे अजमेर जिले में कांग्रेस को संगठन की दृष्टि से मजबूत करने में विकास चौधरी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय शिविर को सफल बनाने में भी विधायक चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। खुद राहुल गांधी ने भी विकास चौधरी से कांग्रेस संगठन के बारे में विमर्श किया। राहुल गांधी का कहना रहा कि मुझे विकास चौधरी जैसे नेता ही चाहिए। कहा जा सकता है कि अब विकास चौधरी का राहुल गांधी के साथ सीधा संवाद हो गया है। शक्ति प्रदर्शन: कांग्रेस में सफलता से उत्साहित विकास चौधरी 2 जुलाई को अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो 10 दिन पहले से प्रचार प्रसार शुरू हो गया। साथ ही तीन दिनों से सेवा और विकास का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विकास चौधरी अनेक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। 2 जुलाई को किशनगढ़ स्थित आरके कम्युनिटी सेंटर में स्वागत का कार्यक्रम दिन भर चलेगा। इस अवसर पर किशनगढ़ के अलावा जिले भर के कार्यकर्ता चौधरी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचेंगे। यहां खासतौर से उल्लेखनीय है कि विकास चौधरी प्रतिदिन अपने किशनगढ़ आवास पर जनसुनवाई करते हैं। इसमें लोगों खासकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान हाथों हाथ किया जाता है। चूंकि राजनीति में चौधरी का खासा दबदबा है, इसलिए प्रशासनिक अधिकारी भी चौधरी के फोन पर समस्या का समाधान करते हैं। चौधरी की यह कार्यशैली ग्रामीणों को बहुत पसंद आ रही है। अपने जन्मदिन के अवसर पर चौधरी ने कहा कि वे ढाई वर्ष पहले विपरीत परिस्थितियों में विधायक बने थे। उन्हें किशनगढ़ के लोगों ने जो समर्थन दिया, उसका अब मैं सेवा भावना से कर्ज उतार रहा हंू। यदि किशनगढ़ के मतदाता मुझे विधायक नहीं बनाते तो मुझे राजनीति में इस मुकाम तक पहुंचने का अवसर भी नहीं मिलता। आज में जो कुछ भी हूँ उसका श्रेय किशनगढ़ के मतदाताओं को जाता है। विधायक विकास चौधरी को मोबाइल नंबर 9460784100 पर जन्मदिन की बधाई दी जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 01-07-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

You may also like...